{"_id":"5704a9354f1c1b7b42c810fd","slug":"pcb-apologise-to-waqar-younis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच की रिपोर्ट लीक होने पर पीसीबी ने वकार से मांगी माफी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोच की रिपोर्ट लीक होने पर पीसीबी ने वकार से मांगी माफी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कोच वकार यूनुस से टी-20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर उनकी गोपनीय रिपोर्ट के लीक होने पर उनसे खेद जताया।
विज्ञापन
पीसीबी के चेयरमैन शहरयार खान ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने सोमवार को वकार यूनुस से मुलाकात की थी और उनसे व्यक्तिगत तौर पर रिपोर्ट लीक होने को लेकर खेद जताया था।
विज्ञापन
शहरयार ने कहा कि बेशक वकार बतौर कोच अपेक्षित नतीजे नहीं दिला सके लेकिन वह हमारे शीर्ष खिलाड़ी रहे हैं और उनका पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा रुत्बा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी रिपोर्ट बोर्ड से मीडिया को लीक हो गई।
विज्ञापन
शहरयार ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि आखिर रिपोर्ट लीक कैसे हो गई। वकार पीसीबी को अपने इस्तीफा देने की बाबत सूचित कर चुके हैं। वकार का अनुबंध मई में खत्म भी हो रहा था।