{"_id":"68a18f9d0de3faae270ae154","slug":"pcb-announces-17-member-squad-for-tri-series-and-asia-cup-babar-azam-mohammad-rizwan-misses-out-2025-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PCB: पीसीबी ने त्रिकोणीय सीरीज और एशिया कप के लिए टीम घोषित की, बाबर-रिजवान शामिल नहीं; आगा करेंगे कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB: पीसीबी ने त्रिकोणीय सीरीज और एशिया कप के लिए टीम घोषित की, बाबर-रिजवान शामिल नहीं; आगा करेंगे कप्तानी
Sun, 17 Aug 2025 01:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:45 PM IST
सार
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बाबर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने तीन मैचों में 56 रन बनाए थे जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 47 रन रहा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हुए फखर जमां को टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को त्रिकोणीय सीरीज और एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम की कमान सलमान आगा को सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम में जगह नहीं मिली है। एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला जाना है और बाबर खेल के छोटे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। ऐसे में उनका टीम में ना होना आश्चर्यजनक फैसला है।
विज्ञापन
Trending Videos
वेस्टइंडीज दौरे पर अच्छा नहीं रहा था प्रदर्शन
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बाबर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने तीन मैचों में 56 रन बनाए थे जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 47 रन रहा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हुए फखर जमां को टीम में जगह मिली है। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले सईम अयूब और ऑलराउंडर हसन नवाज भी टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं। हालांकि, तेज गेंदबाज नसीम शाह जिन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर सर्वाधिक विकेट लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।

शाहीन शाह अफरीदी तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे जिसमें हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर और सलमान मिर्जा शामिल हैं। अबरार अहमद स्पिन विभाग का जिम्मा संभालेंगे जिसमें मोहम्मद नवाज, सुफियान मोकिम और खुशदिल शाह भी हैं। त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई की टीम हिस्सा लेगी। इसके मुकाबले 29 अगस्त से सात सितंबर तक शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।
एशिया कप का आयोजन नौ से 28 सितंबर तक यूएई में होना है। पाकिस्तान की टीम एशिया कप में ग्रुप ए में शामिल है जिसमें भारत, ओमान और यूएई भी मौजूद हैं। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होना है।
पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टीम इस प्रकार है...
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलात, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मोकिम।