फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS vs RR, IPL 2021 Match Preview Head to Head Stats Records Punjab Kings vs Rajasthan Royals Live streaming details

PBKS vs RR: इस मुकाबले में छक्कों की बारिश का अनुमान, पिछले मैच में लगे थे 24 छक्के; ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

Tue, 21 Sep 2021 09:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 Sep 2021 09:28 AM IST
सार

आंकड़ों की बात करें तो दोनों के बीच लीग में अब तक कुल 22 मुकाबले हुए हैं। इसमें से राजस्थान ने 12 और पंजाब ने 10 मैच जीते हैं। दोनों के बीच पहले फेज में हुए मुकाबले को पंजाब ने 4 रन से जीता था।

विज्ञापन
PBKS vs RR, IPL 2021 Match Preview Head to Head Stats Records Punjab Kings vs Rajasthan Royals Live streaming details
आईपीएल में राजस्थान vs पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2021 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का सामना पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से होगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे टॉस होगा और 7:30 बजे से मैच शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


दोनों ही टीमें आईपीएल के इस सीजन में जूझती नजर आई हैं। राजस्थान की टीम अपने सात में से तीन मैच जीतकर अंक तालिका में पांचवें और पंजाब की टीम आठ में से तीन मैच जीतकर छठे स्थान पर है। राजस्थान की टीम अगर यह मैच जीतती है, तो उसके पास मुंबई को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर आने का मौका होगा। वहीं, पंजाब जीतती है तो वह राजस्थान को पीछे छोड़ पांचवें स्थान पर आ जाएगी।
विज्ञापन

आंकड़ों में राजस्थान का पलड़ा भारी

आंकड़ों की बात करें तो दोनों के बीच लीग में अब तक कुल 22 मुकाबले हुए हैं। इसमें से राजस्थान ने 12 और पंजाब ने 10 मैच जीते हैं। दोनों के बीच पहले फेज में हुए मुकाबले को पंजाब ने 4 रन से जीता था। इस मैच में कुल 24 छक्के लगे थे। 

सैमसन ने लगाया था शानदार शतक
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केएल राहुल के 91 रन और दीपक हुड्डा के 64 रन की बदौलत 221 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान टीम 20 ओवर में 217 रन बना सकी थी। कप्तान संजू सैमसन ने 119 रन की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि, वे अपने टीम को जिता नहीं सके थे। ऐसे में राजस्थान पिछले मुकाबले में मिली हार का बदला लेने उतरेगा।

यूएई में राजस्थान vs पंजाब रिकॉर्ड
दोनों टीमें यूएई में तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से पंजाब ने एक और राजस्थान ने दो मुकाबले जीते हैं। यूएई में हुए आईपीएल 2020 के दोनों मुकाबले राजस्थान ने ही जीते थे। दोनों के बीच हुए पिछले पांच मैच में राजस्थान ने दो और पंजाब ने तीन मैच जीते हैं।

लिविंगस्टोन की मौजूदगी से राजस्थान को फायदा

PBKS vs RR, IPL 2021 Match Preview Head to Head Stats Records Punjab Kings vs Rajasthan Royals Live streaming details
आईपीएल में राजस्थान vs पंजाब - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान टीम की बात करें तो कुमार संगाकारा के कोच बनने के बाद भी टीम को कई खास बदलाव नहीं दिखा है। वहीं, पहले फेज की अपेक्षा इस फेज में टीम के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे। इनमें जोस बटलर और बेन स्टोक्स शामिल हैं। हालांकि, टीम के पास लियाम लिविंगस्टोन और एविन लुईस जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अपनी बल्लेबाजी से किसी भी मैच को पलटने का माद्दा रखते हैं। 

गेंदबाजी की जिम्मेदारी मॉरिस पर होगी
लिविंगस्टोन हाल ही में इंग्लैंड में हुए 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके अलावा खुद कप्तान सैमसन, रियान पराग और राहुल तेवतिया आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। जोफ्रा आर्चर की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस पर होगी। वे अब तक इस सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट (14) लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान और आईपीएल की खोज चेतन सकारिया भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
 
विज्ञापन

पंजाब को कम से कम पांच मैच जीतने होंगे

वहीं, पंजाब टीम ने सीजन की शुरुआत जीत से की थी। इसके बाद वे लगातार तीन मैच हारे। इन तीनों मैचों में उन्होंने पहले बल्लेबाजी की थी। पहले फेज में कप्तान राहुल पेट पथरी की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि, अब वे उपलब्ध हैं। पंजाब को अंतिम चार में पहुंचने के लिए टीम को बाकी बचे छह मैचों में से कम से कम पांच मैच जीतने होंगे। 

राहुल और मयंक शानदार फॉर्म में चल रहे
टीम की बल्लेबाजी अब तक  बेहतरीन रही है। कप्तान राहुल अब तक लीग में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस सीजन 331 रन और मयंक अग्रवाल ने 260 रन बनाए हैं। इसके बाद क्रिस गेल जैसे पावर हिटर के रहने से टीम को काफी मजबूती मिलेगी। मध्यक्रम में दीपक हुड्डा और निकोलस पूरन की मौजूदगी से काफी फायदा होगा। 
 

रवि बिश्नोई संभालेंगे स्पिन की जिम्मेदारी

PBKS vs RR, IPL 2021 Match Preview Head to Head Stats Records Punjab Kings vs Rajasthan Royals Live streaming details
आईपीएल में राजस्थान vs पंजाब - फोटो : अमर उजाला
गेंदबाजी इस टीम के लिए चिंता का विषय रहा है। मोहम्मद शमी के अलावा टीम में कोई अंतरराष्ट्रीय भारतीय गेंदबाज नहीं है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की ओर से हैट्रिक लेने वाले नाथन एलिस के आने से जरूर टीम की तेज गेंदबाजी मजबूत हुई है। वहीं, स्पिन का जिम्मा रवि बिश्नोई पर होगा। यह देखना होगा कि राहुल फैबियन एलेन और आदिल रशीद में से किसे अपनी टीम में शामिल करते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, फैबियन एलन/आदिल राशिद, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी

राजस्थान रॉयल्स: एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, रियान पराग, शिवम दूबे, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया/जयदेव उनादकट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed