फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS vs CSK Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List Live Streaming News in Hindi

PBKS vs CSK Playing-11: आज 'किंग्स' का मुकाबला, क्या सही संयोजन तलाश पाएगी चेन्नई? पंजाब से मिलेगी कड़ी टक्कर

Tue, 08 Apr 2025 01:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Apr 2025 01:21 PM IST
सार

Punjab Kings vs Chennai Super Kings Playing 11 Prediction : चेन्नई और पंजाब के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच चेन्नई और 14 मैच पंजाब ने जीते हैं। पंजाब उन टीमों में से है जिसने चेन्नई को खूब तंग किया है।

विज्ञापन
PBKS vs CSK Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List Live Streaming News in Hindi
श्रेयस और ऋतुराज - फोटो : ANI

विस्तार

पांच बार के विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए इस आईपीएल में कुछ कर गुजरने का वक्त आ गया है। लगातार तीन मैच हार चुके सुपरकिंग्स की आईपीएल सत्र में यह सबसे खराब शुरुआत में से एक है। तीनों मैच उसने लक्ष्य का पीछा करते हुए हारे हैं। इसके लिए कहीं न कहीं दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। डेथ ओवर में अब तक उस पुराने धोनी की चमक नहीं दिखी है, जिसके लिए वह मशहूर रहे हैं।
विज्ञापन

कॉन्वे और रचिन को दिखाना होगा कमाल
सीएसके जब मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरेगी तो उसे ही नहीं बल्कि उसके प्रशंसकों को भी उम्मीद होगी कि धोनी का बल्ला एक बार फिर धमाल मचाएगा। चेन्नई यह भी उम्मीद करेगा कि उसे डेवन कॉन्वे और रचिन रवींद्र की सलामी जोड़ी से दमदार शुरुआत मिले। वहीं, पंजाब किंग्स को अपने पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ घरेलू मैदान पर हार जरूर मिली, लेकिन मौजूदा फॉर्म के लिहाज से श्रेयस अय्यर की टीम सुपरकिंग्स पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। चेन्नई की बड़ी कमजोरी अब तक विजयी संयोजन नहीं ढूंढ पाना रहा है। वह अब तक 17 क्रिकेटरों को आजमा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेथ ओवरों में नहीं दिख रही धोनी की चमक
डेथ ओवरों में धोनी की मौजूदगी एक समय वरदान मानी जाती थी, लेकिन इस सत्र में यह यलो ब्रिगेड को रास नहीं आ रहा है। अपना 18वां सत्र खेल रहे धोनी का रुतबा ऐसा है कि टीम में कोई भी  उन्हें आईना नहीं दिखा सकता। धोनी अब भी चेन्नई के प्रशंसकों के दिलों पर राज कर रहा है। जब वे मैदान पर उतरते हैं तो उनके नारे लगते हैं, पर दिल्ली के खिलाफ मैच समर्थकों की आंख खोलने वाला था।
विज्ञापन

चहल की फॉर्म पर रहेंगी निगाहें
पंजाब को कप्तान श्रेयस से तो उम्मीद होगी ही, साथ में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के फॉर्म में आने की भी उसने उम्मीदें लगा रखी होंगी। चहल का धोनी के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है। विभिन्न आईपीएल मैच में चहल और धोनी 10 मौकों पर आमने-सामने आए हैं और हरियाणा के लेग स्पिनर ने उन्हें पांच बार आउट किया है। पंजाब के लिए अच्छी बात यह है कि श्रेयस और प्रभसिमरन के अलावा नेहल वढेरा भी फॉर्म में हैं। वढेरा ने पिछले मैच में अपनी पारी से प्रभावित किया था।

दोनों टीमों के बीच आंकड़े
चेन्नई और पंजाब के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच चेन्नई और 14 मैच पंजाब ने जीते हैं। पंजाब उन टीमों में से है जिसने चेन्नई को खूब तंग किया है। साल 2022 से दोनों के बीच पांच मैचों में पंजाब ने चार मैच जीते हैं। हालांकि, न्यू चंडीगढ़ यानी मुल्लांपुर में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी।  

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लोकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल। हरप्रीत बराड़ इम्पैक्ट खिलाड़ी हो सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी/अंशुल कंबोज, खलील अहमद, मथीशा पथिराना। शिवम दुबे इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं।

आइए जानते हैं चेन्नई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

चेन्नई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
चेन्नई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 08 अप्रैल यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

चेन्नई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
चेन्नई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला मुल्लांपुर के एमवाईएस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

चेन्नई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
चेन्नई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

चेन्नई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
चेन्नई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

चेन्नई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
चेन्नई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed