{"_id":"0ac66699b112a8c719fbdf7f23d4c76a","slug":"paytm-bags-title-sponsorship-rights-with-203-28-crores-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"203 करोड़ खर्च कर Paytm बना बीसीसीआई का टाइटल स्पांसर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
203 करोड़ खर्च कर Paytm बना बीसीसीआई का टाइटल स्पांसर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 31 Jul 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेटीएम को अगले चार सालों तक भारत में होने वाले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के टाइटल स्पांसर अधिकार मिल गए हैं जिसका स्वामित्व वन 97 (one 97) कम्युनिकेशंस के पास है।
विज्ञापन
इन अधिकारों को हासिल करने के लिए कंपनी ने 203.28 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई। बीसीसीआई की मार्केटिंग कमेटी की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। बैठक लगभग पांच घंटे चली।
विज्ञापन
हर मैच के लिए आधार मूल्य 1.68 करोड़ रुपये था और अंतिम मूल्य 2.42 करोड़ रुपये तय हुआ। यह मूल्य पिछले स्पांसर माइक्रोमैक्स से 40 लाख रुपये ज्यादा था। 2014-15 में माइक्रोमैक्स ही अकेली रेस में थी। 2019 तक दिए गए अधिकारों के तहत अब घरेलू रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट को पेटीएम रणजी ट्रॉफी के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
भारत में होने वाले निर्धारित 84 मैचों (टेस्ट, वनडे और टी-20) के लिए केवल दो बोलीकर्ता ही रेस में थे। हालांकि मार्केटिंग कमेटी के एक सदस्य के अनुसार माइक्रोमैक्स की बोली को रद्द कर दिया गया क्योंकि जरूरी दस्तावेज जमा नहीं कराए गए थे।
भारत को इस साल अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीकी टीम की मेजबानी करनी है जिससे पेटीएम के साथ अंतरराष्ट्रीय सीजन की शुरुआत होगी। बीसीसीआई की टीवी प्रोडक्शन अधिकार जूम टेक्नॉलोजी ने 26 करोड़ में हासिल किए जोकि पिछले साल सिंगापुर की एक कंपनी से 10 करोड़ रुपये कम हैं।
किट स्पांसरशिप का नाइक से चल रहा करार भी दिसंबर में खत्म हो रहा है। ऐसे में नाइक और एडिडास में कड़ी प्रतिस्पर्धा हो सकती है।
घरेलू सीरीजों के लिए पेटीएम के रूप में नया टाइटल स्पांसर पाकर बोर्ड खुश है क्योंकि यह नई पीढ़ी की कंपनी है। पेटीएम का स्वागत है। आने वाले चार सालों में यह जुड़ाव भारतीय क्रिकेट को और मजबूती और निरंतरता प्रदान करेगा।