फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pat cummins says English conditions should suit New Zealand more than India in WTC final 

WTC Final: इस कंगारू क्रिकेटर ने बताया- अंग्रेजों की धरती पर किसका चलेगा सिक्का

Wed, 26 May 2021 10:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 26 May 2021 10:35 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 जून से शुरू होगा। 

विज्ञापन
pat cummins says English conditions should suit New Zealand more than India in WTC final 
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का मानना है कि 18 जून से साउथम्पटन में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के मौजूदा बारिश वाले मौसम में भारत के मुकाबले परिस्थितियों का ज्यादा लुत्फ उठाएगी। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले कमिंस ने हालांकि फाइनल के विजेता का अनुमान नहीं लगाया।

विज्ञापन


फैंस के साथ यू-ट्यूब पर सवाल-जवाब के सत्र में कमिंस ने कहा, 'यह एक अच्छा मैच होगा। मैंने समाचारों में जो देखा है, उससे मुझे लगता है कि इंग्लैंड में बहुत बारिश हुई है। परिस्थितियों के लिहाज से यह शायद न्यूजीलैंड के माहौल के करीब है।' कोविड-19 मामलों के कारण आईपीएल के निलंबित होने के बाद मालदीव से यहां पहुंच कर पृथकवास में समय बिता रहे कमिंस ने कहा, 'हमने देखा है कि दोनों टीमों ने कुछ महीनों से टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। ऐसे में यह बराबरी का मुकाबला होगा। कुछ भी हो सकता है।'
विज्ञापन


इस 28 साल के तेज गेंदबाज ने कहा, 'अगर मुझे कुछ कहना हुआ तो मैं यह कहूंगा कि परिस्थियां भारत के मुकाबले न्यूजीलैंड की टीम को ज्यादा पसंद आएंगी।' कमिंस ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में 14 मैचों में सबसे ज्यादा 70 विकेट लिए हैं लेकिन फाइनल के बाद भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन उन्हें पछाड़ सकते हैं। अश्विन ने इस दौरान 13 टेस्ट में 67 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed