WI Inning
111/2 (8.4 ov)
Shai Hope 43(23)*
Rovman Powell 1 (2)
IND elected to bowl
{"_id":"6acf7bac004cc9ee25020b25","slug":"parthiv-patel-skips-application-for-bcci-selectors-post-will-pragyan-ojha-continue-as-chairman-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई चयन समिति: पार्थिव ने क्यों नहीं किया आवेदन, क्या प्रज्ञान ओझा ही रहेंगे अध्यक्ष? दो और नाम चर्चा में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई चयन समिति: पार्थिव ने क्यों नहीं किया आवेदन, क्या प्रज्ञान ओझा ही रहेंगे अध्यक्ष? दो और नाम चर्चा में
Wed, 14 Oct 2026 06:25 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:25 PM IST
सार
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति में पश्चिम क्षेत्र के प्रतिनिधि पद के लिए आवेदन नहीं किया है। ऐसे में मौजूदा अध्यक्ष प्रज्ञान ओझा के अपने कार्यकाल के बाकी समय तक पद पर बने रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, रमेश पोवार और समीर दिघे के नाम पश्चिम क्षेत्र के संभावित उम्मीदवारों के तौर पर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
पार्थिव पटेल-गौतम गंभीर-प्रज्ञान ओझा
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर पुरुष चयन समिति में पश्चिम क्षेत्र के प्रतिनिधि पद के लिए पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने आवेदन नहीं किया है। उनके इस फैसले से प्रज्ञान ओझा के चयन समिति के अध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल पूरा करने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। पार्थिव पटेल को पूर्व में चयन समिति में पश्चिम क्षेत्र के प्रतिनिधि के तौर पर अजीत अगरकर की जगह लेने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, बुधवार को आवेदन की समयसीमा समाप्त होने तक उन्होंने इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश नहीं की। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि 14 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक पार्थिव का आवेदन नहीं मिला था। हालांकि, बोर्ड आवेदन की समयसीमा बढ़ाता है या पार्थिव अपना फैसला बदलते हैं, तो स्थिति में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रज्ञान ओझा के अध्यक्ष बने रहने की संभावना
प्रज्ञान ओझा फिलहाल सीनियर पुरुष चयन समिति में दक्षिण जोन के प्रतिनिधि हैं। मौजूदा चयनकर्ताओं में उनके नाम सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है। ऐसे में उनके चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पूरा करने की संभावना मजबूत मानी जा रही है। पार्थिव के आवेदन नहीं करने से वेस्ट जोन के प्रतिनिधि पद के लिए दूसरे उम्मीदवारों की तलाश तेज हो सकती है। हालांकि, इस पद पर अंतिम फैसला बीसीसीआई की प्रक्रिया और उपलब्ध उम्मीदवारों के आधार पर होगा।

रमेश पोवार और समीर दिघे को मिल सकती है जिम्मेदारी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पोवार का नाम भी इस पद के संभावित दावेदारों में शामिल हो गया है। माना जा रहा था कि उन्हें जूनियर पुरुष चयन समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन अब वह सीनियर चयन समिति में पश्चिम क्षेत्र के प्रतिनिधि पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज समीर दिघे का नाम भी चर्चा में है। पोवार और दिघे, दोनों ने पिछली बार चयनकर्ताओं के पदों के लिए आवेदन किया था, जब बीसीसीआई ने इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

पार्थिव पटेल का गुजरात टाइटंस से जुड़ाव जारी रहने के आसार
फिलहाल पश्चिम क्षेत्र से इस पद के लिए प्रमुख और पात्र उम्मीदवारों की संख्या सीमित दिखाई दे रही है। ऐसे में यदि बीसीसीआई आवेदन की समयसीमा बढ़ाता है, तो पार्थिव पटेल के लिए भी विकल्प खुला रह सकता है। मौजूदा स्थिति में पार्थिव के गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ के साथ जुड़े रहने और कमेंट्री की जिम्मेदारियों को जारी रखने की संभावना है। सीनियर चयन समिति में उनकी नियुक्ति को लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है।