पांड्या-धवन ने वॉशरूम में किया डांस, इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले यूं मचाई धमाचौकड़ी
3 जुलाई यानी बुधवार को होने वाले पहले टी-20 मैच से भारत-इंग्लैंड सीरीज का आगाज होने जा रहा है। आयरलैंड का टी-20 सीरीज में सूपड़ा साफ करने के बाद अब टीम इंडिया का असली इम्तिहान शुरू होने वाला है। इस अग्निपरीक्षा से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी किस तरह अपना मूड प्रेश कर रहे हैं, इसका नजारा उस वक्त देखने को मिला जब इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया।
दरअसल शिखर धवन ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में शिखर और हार्दिक डांस कर रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी वॉशरूम में नाच रहे हैं। दोनों एक इंग्लिश गाने पर शीशे के सामने नाच रहे हैं। गब्बर लिखते हैं, 'हमें डांस पसंद है, ये है महान डांसर्स की साझेदारी...हार्दिक पांड्या और मैं।'
A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on
याद दिला दें कि, आयरलैंड के खिलाफ शिखर धवन ने पहले टी-20 में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया था तो वहीं हार्दिक पांड्या ने दूसरे मुकाबले में 9 गेंदों पर 32 रन बना डाले, जिसमें उन्होंने 4 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 333 से ऊपर का था। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों पर इंग्लैंड के खिलाफ बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।