फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAKvBAN: McKenzie among Bangladesh coaches to withdraw from Pakistan tour

पाकिस्तान नहीं जाएंगे बांग्लादेश के बल्लेबाजी-फिल्डिंग कोच, स्टाफ के पांच सदस्य नदारद

Sat, 18 Jan 2020 01:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 18 Jan 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
PAKvBAN: McKenzie among Bangladesh coaches to withdraw from Pakistan tour
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान - फोटो : ट्विटर

बांग्लादेश के बल्लेबाजी कोच नील मैकेंजी और क्षेत्ररक्षण कोच रेयान कुक पाकिस्तान के आगामी दौरे के पहले चरण से हट गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। बीसीबी के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष अकरम खान ने कहा कि टीम कोचिंग स्टाफ के पांच सदस्यों के बिना पाकिस्तान दौरे पर जाएगी।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर मैकेंजी और कुक जहां खुद ही दौरे से हटे हैं वहीं बीसीबी ने इस कम अवधि की श्रृंखला के लिए स्पिन सलाहकार डेनियल विटोरी को नहीं बुलाने का फैसला किया। टीम विश्लेषक श्रीनिवास चंद्रशेखरन के नाम पर भी विचार नहीं किया गया क्योंकि वह भारतीय नागरिक है जबकि अनुकूलन कोच मारिया विल्लावारायन के हाथ में चोट लग गई है।
विज्ञापन


अकरम ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘हाल में मारियो का हाथ टूट गया था जबकि टीम विश्लेषक स्काईपी के जरिए टीम के साथ काम करेंगे। मैकेंजी और क्षेत्ररक्षण कोच भी नहीं जाएंगे जबकि हमने अभी तक अपने नए गेंदबाजी कोच की पुष्टि नहीं की है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले इस सप्ताह के शुरू में विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने पाकिस्तान का दौरा करने से इन्कार कर दिया था। बांग्लादेश को पाकिस्तान में जनवरी से लेकर अप्रैल तक तीन चरणों में होने वाली श्रृंखला में तीन टी-20, दो टेस्ट और एक वनडे खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed