{"_id":"666d2493d6879b87090b3fa8","slug":"pakistani-cricketers-fumes-over-babar-azam-team-mohammad-hafeez-shoaib-akhtar-reaction-t20-world-cup-2024-2024-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: पाकिस्तान के विश्व कप से बाहर होने पर फूटा दिग्गजों का गुस्सा, लगाई बाबर की टीम को फटकार, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: पाकिस्तान के विश्व कप से बाहर होने पर फूटा दिग्गजों का गुस्सा, लगाई बाबर की टीम को फटकार, देखें
Sat, 15 Jun 2024 10:51 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:51 AM IST
सार
पाकिस्तान की टीम को दोहरा झटका लगा है। पहले तो वह सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा दो साल बाद यानी भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए उनका डॉयरेक्ट क्वालिफाई करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2024 से शुक्रवार को बाहर हो गई। वहीं, पहली बार टूर्नामेंटमें खेलने उतरी सह मेजबान अमेरिका ने इतिहास रचते हुए सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। बाबर आजम की टीम के शर्मनाक प्रदर्शन पर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम कनाडा
- फोटो : ICC/T20 World Cup/PCB
अमेरिका ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर फेरा पानी
अमेरिका और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। अमेरिका को मैच रद्द होने से जहां फायदा हुआ और ग्रुप-ए से भारत के बाद वह सुपर आठ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई। वहीं, इसका सबसे ज्यादा प्रभाव 2009 की चैंपियन टीम पाकिस्तान पर पड़ा जिसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। पाकिस्तान के लिए यह काफी निराशाजनक है क्योंकि टीम 2022 की उपविजेता रही थी। इतना ही नहीं उसके नाम पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : BCCI
अमेरिका और भारत से मिली करारी हार
पाकिस्तान ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मैच से करी थी। इस मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सुपर ओवर में सह मेजबान टीम ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद भी बाबर आजम की टीम के प्रदर्शन में सुधार देखने को नहीं मिला। भारत के खिलाफ नौ जून को खेले गए महामुकाबले में एक बार फिर उन्हें मुंह की खानी पड़ी। अपने तीसरे मैच में उन्हें कनाडा के खिलाफ जीत मिली। हालांकि, उनकी नजरें क्वालिफाई करने के लिए अमेरिका और आयरलैंड पर टिकी थीं। अगर मोनांक पटेल की टीम अपना आखिरी मैच हार जाती तो पाकिस्तान के पास सुपर-8 में पहुंचने का मौका होता, लेकिन यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और पाकिस्तान का क्वालिफाई करने का सपना धरा का धरा रह गया।

- फोटो : PCB Twitter
पाकिस्तान पर पड़ी दोहरी मार
पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन पर पूर्व खिलाड़ियों ने बाबर आजम की टीम को फटकार लगाई है। दरअसल, पाकिस्तान की टीम को दोहरा झटका लगा है। पहले तो वह सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा दो साल बाद यानी भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए उनका डॉयरेक्ट क्वालिफाई करना मुश्किल हो गया है। उन्हें इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए क्वालिफायर्स मैच जीतने होंगे।
देखें दिग्गजों के रिएक्शंस...

Qurbani Kay Janwar Hazir Hon… 🐐 🐐🐐🐐🐐🐐….. #PakistanCricket
— Mohammad Hafeez (@MHafeez22) June 14, 2024
Dilemma of Pakistan cricket * Higher officials take credits not responsibility* #PakistanCricket
— Mohammad Hafeez (@MHafeez22) June 14, 2024
Pakistan's World Cup journey is over.
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) June 14, 2024
The deserving team is through to Super 8 round. If you're depending on Ireland to defeat someone, you seriously don't deserve to qualify. Don't think even "Kudrat Ka Nizam" works for those who are not deserving or ready to improve. All eyes on PCB chairman now! #T20WorldCup
— Ahmad Shahzad 🇵🇰 (@iamAhmadshahzad) June 14, 2024
It is really very disappointing and sad that 🇵🇰 team could not reach to the Super Eight, but it is also a bitter fact that Pakistan team played below the average cricket…now its time to rectify the problems @MohsinnaqviC42 sir #T20WC2024
— Kamran Akmal (@KamiAkmal23) June 14, 2024