{"_id":"5ce25019bdec2206ff5a67ce","slug":"pakistan-registered-shameful-record-just-before-world-cup-2019-vs-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup से पहले पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड, दूसरी बार हुआ सूपड़ा साफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup से पहले पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड, दूसरी बार हुआ सूपड़ा साफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 20 May 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप से पहले इंग्लैंड ने अपनी शानदार तैयारियों का संकेत देते हुए पाकिस्तान को पांचवें वनडे मुकाबले में 54 रन से हराकर सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स (5/54) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान की वनडे में यह लगातार दसवीं हार है।
2 of 7
सरफराज अहमद
- फोटो : Reuters
मेजबान टीम ने जो रूट के 84 और कप्तान इयोन मॉर्गन के 76 रन से नौ विकेट पर 351 रन बनाए थे। पाक गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने 82 रन देकर चार और स्पिनर इमाद वसीम ने 53 रन देकर तीन विकेट लिए थे लेकिन पाकिस्तान की टीम कप्तान सरफराज अहमद (97) और बाबर आजम (80) के प्रयासों के बावजूद 46.5 ओवरों में 297 पर ऑलआउट हो गई।
3 of 7
बाबर आजम
एक समय पाकिस्तान ने छह रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान सरफराज अहमद और बाबर आजम ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। लेकिन लगातार दूसरे शतक की ओर बढ़ रहे बाबर आजम 152 के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। बाबर 80 रन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शाहीद अफरीदी
सरफराज का साथ देने आए शोएब मलिक भी 4 रन बनाकर चल दिए। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और 97 रन बनाकर सरफराज भी रन आउट हो गए। और अंत में शाहीन अफरीदी (19*) और मोहम्मद हसनैन (28) ने पाकिस्तान को 297 रन तक पहुंचाया, लेकिन ये दोनों जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
5 of 7
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में पाकिस्तान को 5-0 से मात देकर सीरीज पर कब्जा किया था। इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला में पहले ही 3-0 से अजेय बढ़त ली थी। पहला मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।