{"_id":"636bdc65c548dc18e748c821","slug":"pakistani-coach-matthew-hayden-wants-to-play-india-in-t20-wc-final-says-haven-t-seen-our-best-yet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: फाइनल में भारत से भिड़ना चाहते हैं पाकिस्तानी कोच हेडन, बोले- अभी हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाकी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: फाइनल में भारत से भिड़ना चाहते हैं पाकिस्तानी कोच हेडन, बोले- अभी हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाकी
Wed, 09 Nov 2022 10:32 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:32 PM IST
सार
न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान के कोच मैथ्यू हेडम काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि फाइनल में भारतीय टीम उनके साथ खेले।
विज्ञापन
मैथ्यू हेडन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान की जीत से टीम के कोच मैथ्यू हेडन काफी उत्साहित हैं। उन्होंने मैच के बाद कहा कि वह फाइनल में भारत के साथ खेलना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि अभी उनकी टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी है।
हेडन ने कहा "मैं फाइनल में भारत के साथ खेलना चाहूंगा, क्योंकि यह मैच बड़ा होता है। आज का दिन बहुत खास था। हमारे तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुझे नहीं लगता कि अब तक हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आया है। यह शायद उस टीम के लिए सबसे डरावनी चीज है, जो हमें फाइनल में खेलेगी।"
PAK vs NZ: फाइनल से पहले फॉर्म में लौटे बाबर-रिजवान, नौवीं बार शतकीय साझेदारी की, कीवियों को नौ विकेट से हराया

💬 "I'd say that's a complete performance and the world is going to see a lot more of that in four days' time!"
विज्ञापन विज्ञापन
Matthew Hayden lauds the performance of the Pakistan team after their sensational win against New Zealand in the semis 👏
📽️ @TheRealPCB #T20WorldCup | #PAKvNZ pic.twitter.com/lskarDnbbh— ICC (@ICC) November 9, 2022
PAK vs NZ: फाइनल से पहले फॉर्म में लौटे बाबर-रिजवान, नौवीं बार शतकीय साझेदारी की, कीवियों को नौ विकेट से हराया
उन्होंने आगे कहा कि मेलबर्न में बेहतर बल्लेबाजी पिच हो सकती है। वहीं बाबर और रिजवान को लेकर उन्होंने कहा कि आप कभी भी क्लास को हरा नहीं सकते। इन दोनों खिलाड़ियों ने इसे कई वर्षों तक इसे साबित किया है। मोहम्मद हारिस ने नेट्स में हर गेंदबाज की धुनाई की है।
सेमीफाइनल मैच को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा "गेंदबाजों को पिच के अनुकूल गेंदबाजी करनी थी और उन्होंने ऐसा ही किया। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने धीमी गेंदों का बेहतरीन इस्तेमाल किया। हारिस रउफ लगातार 150 किमी की गति से गेंदबाजी कर रहे हैं। जब पाकिस्तान का दिन होता है तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता। शादाब एक जुझारू खिलाड़ी हैं। कोई भी टूर्नामेंट जीतने के लिए आपको लड़ना पड़ता है।"

पाकिस्तान को कई बार हरा चुका है भारत
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम अब तक सिर्फ एक बार भारत को हरा पाई है। 2021 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। इसके अलावा हर बार भारत ने पाकिस्तान को मात दी है। इस साल भी भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हराया था। 2007 में भी भारतीय टीम ने दो बार पाकिस्तान को मात दी थी।