फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan women beats West Indies women by Eight wickets India's semifinal equation gets easy

PAK-W vs WI-W: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया, भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान, निदा डार की कातिलाना गेंदबाजी

Mon, 21 Mar 2022 03:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 03:26 PM IST
सार

पाकिस्तान की महिला टीम ने 2022 विश्व कप में पहली जीत दर्ज कर ली है। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया है। वेस्टइंडीज की इस हार से भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान हो गई है। 
 

विज्ञापन
Pakistan women beats West Indies women by Eight wickets India's semifinal equation gets easy
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला विश्व कप 2022 में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराने के साथ ही पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज कर ली है। लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम जीत की पटरी पर लौटी है। हालांकि, यह टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वेस्टइंडीज को हराकर भारत की राह आसान कर दी है। अब टीम इंडिया अपने बचे हुए दो में से एक मैच जीतने पर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। 
विज्ञापन


बारिश के कारण यह मैच 20 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 89 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने 18.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


निदा डार ने झटके चार विकेट
इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निदा डार की अगुवाई में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और चार ओवर के अंदर चार विकेट झटके। उन्होंने 2.50 के इकोनॉमी रेट से सिर्फ 10 रन दिए। उनके अलावा फातिमा, संधू और सोहेल को एक-एक विकेट मिला। वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 89 रन बना पाई। डॉटिन ने सबसे ज्यादा 27 और टेलर ने 18 रन बनाए। वहीं फ्लेचर ने 12 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी कैरिबियाई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन
90 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों ने बहुत ही संयम और सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की और दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। वहीं कप्तान बिस्माह मारूफ ने नाबाद 20 और सोहेल ने 22 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए फ्लेचर और सेलमान ने एक-एक विकेट लिया। 

पाकिस्तान की जीत से भारत की राह आसान
ऑस्ट्रेलिया पहले ही इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और दक्षिण अफ्रीका का सेमीफाइनल में जाना भी लगभग तय है। वहीं बाकी दो स्थानों के लिए भारत, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टक्कर है। न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं, लेकिन इसकी उम्मीद न के बराबर है। ऐसे में वेस्टइंडीज के हारने से भारत को फायदा हुआ है और बाकी दो में से एक मैच जीतने पर भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। 


वेस्टइंडीज के छह मैच में छह अंक हैं और इस टीम का आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है। विंडीज के यह मैच जीतने की संभावना बेहद कम है। वहीं पांच मैचों में भारत के पास चार अंक हैं और उसके बाकी दो मैच दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश से हैं। वहीं भारत का रन रेट ऑस्ट्रेलिया के बाद बाकी सभी टीमों से बहतर है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारने पर भी भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed