फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan wicketkeeper Mohammad rizwan signs contract with sussex for county cricket

Rizwan New Contract: अगले साल ससेक्स के लिए खेलेंगे मोहम्मद रिजवान, इंग्लैंड में शानदार है रिकॉर्ड

Thu, 16 Dec 2021 08:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 08:33 PM IST
सार

मोहम्मद रिजवान 2022 के सीजन में ससेक्स की टीम के लिए काउंटी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। इंग्लैंड की धरती पर उन्होंने तीन टेस्ट मैच में 40 से ज्यादा के औसत से रन बनाए हैं। 
 

विज्ञापन
Pakistan wicketkeeper Mohammad rizwan signs contract with sussex for county cricket
मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने काउंटी क्लब ससेक्स के साथ करार किया है। 2022 सीजन में अधिकतर समय वो ससेक्स के लिए खेलते नजर आएंगे। रिजवान पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद ससेक्स के साथ जुड़ेंगे। अप्रैल से लेकर जुलाई तक रिजवान अपने क्लब के लिए दोनों चैंपियनशिप और टी-20 क्रिकेट खेलेंगे। मौजूदा समय में रिजवान दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर में से एक हैं। बल्ले के साथ भी उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है। खासकर 2021 में उन्होंने टी-20 में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। 
विज्ञापन


फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिजवान का औसत 43 से ज्यादा का है। उन्होंने 19 टेस्ट मैच में 42 से ज्यादा के औसत से लगभग एक हजार रन बनाए हैं। 

इंग्लैंड में भी शानदार रिकॉर्ड
इंग्लैंड में भी रिजवान का रिकॉर्ड शानदार है। 2020 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीन मैचों में उन्होंने लगभग 40 के औसत से रन बनाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। नासिर हुसैन ने उन्हें इंग्लैंड में खेलने वाले बाहरी विकेटकीपर में सबसे बेहतरीन बताया था। वहीं 54 टी-20 मैच में उन्होंने 50.06 के औसत और 126.6 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। 2021 में रिजवान दुनिया के पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने एक साल में अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में एक हजार से ज्यादा रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने टी-20  में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल का छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 
विज्ञापन


टी-20 वर्ल्डकप में भी कमाल
2021 टी-20 वर्ल्डकप में भी रिजवान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर थे। उन्होंने छह पारियों में 281 रन बनाए थे और पाकिस्तान को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था। बल्लेबाजों की आईसीसी टी-20 रैंकिंग में भी रिजवान चौथे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससेक्स के साथ करार करने के बाद रिजवान काफी खुश नजर आए। उन्होंने क्लब के फैंस के लिए खास संदेश भेजते हुए लिखा "ससेक्स परिवार के प्यारे लोगों, मैं 2022 सीजन के लिए ऐतिहासिक ससेक्स क्रिकेट क्लब का हिस्सा बनकर बहुत ही गर्वान्वित और उत्साहित हूं। मैंने इस क्लब के बारे में कई महान चीजें सुनी हुई हैं और यह क्लब हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है।"


रिजवान ने आगे लिखा "मुझे दिल से पता है कि हमारी युवा टीम किसी भी विपक्षी को हराने का दम खम रखती है। मेहनत, ईमानदारी, गहरी प्रतिबद्धता और खुद पर यकीन करना ही हमारी मजबूती है। हम जीत सकते हैं, हम जीतेंगे और हम चैंपियन की तरह खेलेंगे। मैं एक बेहतरीन सीजन का इंतजार कर रहा हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed