{"_id":"66c9f5c3031d1f6e0408eea2","slug":"pakistan-vs-bangladesh-first-test-fourth-day-match-report-mushfiqur-rahim-record-partnership-with-mehedi-2024-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs BAN: मुशफिकुर के शतक ने बांग्लादेश को संभाला, बनाई इतने रनों की बढ़त, मेहदी के साथ रिकॉर्ड साझेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs BAN: मुशफिकुर के शतक ने बांग्लादेश को संभाला, बनाई इतने रनों की बढ़त, मेहदी के साथ रिकॉर्ड साझेदारी
Sat, 24 Aug 2024 08:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 Aug 2024 08:32 PM IST
सार
पहली पारी में छह विकेट पर 448 रन बनाने वाली पाकिस्तान टीम के खिलाफ मेहमान टीम ने पहली पारी में 565 रन बनाए। यह बांग्लादेश का घर से बाहर तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
- फोटो : BCB
विस्तार
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन मुशफिकुर रहीम के 191 रनों की पारी के दम पर मेजबान टीम पर 117 रनों की बढ़त ली। पहली पारी में छह विकेट पर 448 रन बनाने वाली पाकिस्तान टीम के खिलाफ मेहमान टीम ने पहली पारी में 565 रन बनाए। यह बांग्लादेश का घर से बाहर तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज सैम अयूब का विकेट जल्दी गंवा दिया और स्टंप्स के समय उसका स्कोर एक विकेट पर 24 रन था। टीम अब भी बांग्लादेश से 94 रन पीछे है। अब्दुल्ला शफीक 12 रन, जबकि कप्तान शान मसूद नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
मुशफिकुर-मेहदी की साझेदारी ने 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
बांग्लादेश के मुशफिकुर का टेस्ट में कुल 11वां और पाकिस्तान के खिलाफ पहला शतक है। उन्होंने साढ़े आठ घंटे की अपनी पारी के दौरान 341 गेंदों का सामना किया और 22 चौके और एक छक्का लगाया। वह खुर्रम शहजाद की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। मुशफिकुर ने मेहदी हसन मिराज (77) के साथ सातवें विकेट के लिए 196 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। यह पाकिस्तान के खिलाफ सातवें विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी है। इसने 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली और वारेन लीस ने 1976 में कराची में 186 रन जोड़े थे।

मुशफिकुर को 150 के स्कोर पर जीवनदान मिला था जब लेग स्लिप में बाबर आजम ने उनका कैच छोड़ दिया था। इसके अलावा विकेटकीपर रिजवान उस समय मेहदी का लेग साइड पर कैच नहीं पकड़ पाए जब वह 52 रन पर थे। बांग्लादेश ने शनिवार को पांच विकेट पर 316 रन से आगे खेलना शुरू किया था। शाह ने लिटन दास (56) को विकेट के पीछे कैच करा दिया था। मुशफिकुर और दास के बीच 114 रन की साझेदारी हुई। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने 93 रन देकर तीन विकेट लिए। शाहीन शाह आफरीदी ने 88 रन देकर दो विकेट अपनी झोली में डाले। दो अन्य तेज गेंदबाजों खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली ने दो-दो विकेट लिए। एक विकेट सैम अयुब को मिला।