फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Vs Bangladesh first test fourth day match report Mushfiqur Rahim record partnership with Mehedi

PAK vs BAN: मुशफिकुर के शतक ने बांग्लादेश को संभाला, बनाई इतने रनों की बढ़त, मेहदी के साथ रिकॉर्ड साझेदारी

Sat, 24 Aug 2024 08:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 24 Aug 2024 08:32 PM IST
सार

पहली पारी में छह विकेट पर 448 रन बनाने वाली पाकिस्तान टीम के खिलाफ मेहमान टीम ने पहली पारी में 565 रन बनाए। यह बांग्लादेश का घर से बाहर तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

विज्ञापन
Pakistan Vs Bangladesh first test fourth day match report Mushfiqur Rahim record partnership with Mehedi
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCB

विस्तार

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन मुशफिकुर रहीम के 191 रनों की पारी के दम पर मेजबान टीम पर 117 रनों की बढ़त ली। पहली पारी में छह विकेट पर 448 रन बनाने वाली पाकिस्तान टीम के खिलाफ मेहमान टीम ने पहली पारी में 565 रन बनाए। यह बांग्लादेश का घर से बाहर तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज सैम अयूब का विकेट जल्दी गंवा दिया और स्टंप्स के समय उसका स्कोर एक विकेट पर 24 रन था। टीम अब भी बांग्लादेश से 94 रन पीछे है। अब्दुल्ला शफीक 12 रन, जबकि कप्तान शान मसूद नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन

मुशफिकुर-मेहदी की साझेदारी ने 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
बांग्लादेश के मुशफिकुर का टेस्ट में कुल 11वां और पाकिस्तान के खिलाफ पहला शतक है। उन्होंने साढ़े आठ घंटे की अपनी पारी के दौरान 341 गेंदों का सामना किया और 22 चौके और एक छक्का लगाया। वह खुर्रम शहजाद की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। मुशफिकुर ने मेहदी हसन मिराज (77) के साथ सातवें विकेट के लिए 196 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। यह पाकिस्तान के खिलाफ सातवें विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी है। इसने 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली और वारेन लीस ने 1976 में कराची में 186 रन जोड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुशफिकुर को 150 के स्कोर पर जीवनदान मिला था जब लेग स्लिप में बाबर आजम ने उनका कैच छोड़ दिया था। इसके अलावा विकेटकीपर रिजवान उस समय मेहदी का लेग साइड पर कैच नहीं पकड़ पाए जब वह 52 रन पर थे। बांग्लादेश ने शनिवार को पांच विकेट पर 316 रन से आगे खेलना शुरू किया था। शाह ने लिटन दास (56) को विकेट के पीछे कैच करा दिया था। मुशफिकुर और दास के बीच 114 रन की साझेदारी हुई। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने 93 रन देकर तीन विकेट लिए। शाहीन शाह आफरीदी ने 88 रन देकर दो विकेट अपनी झोली में डाले। दो अन्य तेज गेंदबाजों खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली ने दो-दो विकेट लिए। एक विकेट सैम अयुब को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed