{"_id":"652ab1ac4783252d44002db9","slug":"pakistan-trolled-for-bad-fielding-in-ind-vs-pak-odi-wc-2023-match-in-ahmedabad-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: कभी गेंद को बाउंड्री तक ले गए तो कभी बाउंड्री गेंद तक खींच लाए, पाकिस्तान की हास्यास्पद फील्डिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: कभी गेंद को बाउंड्री तक ले गए तो कभी बाउंड्री गेंद तक खींच लाए, पाकिस्तान की हास्यास्पद फील्डिंग
Sat, 14 Oct 2023 08:50 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 14 Oct 2023 08:50 PM IST
सार
भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की टीम कोई चुनौती नहीं पेश कर पाई। सबसे ज्यादा निराशाजनक पहलू पाकिस्तान की फील्डिंग रही। पाकिस्तान ने कई मौकों पर बाउंड्री रोकने का मौका गंवाया और इसका जमकर मजाक बना।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। इस विश्व कप में यह भारत की तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार है। भारत ने आठवीं बार पाकिस्तान को वनडे विश्व कप में हराया है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम कोई चुनौती नहीं पेश कर पाई। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में पाकिस्तान का प्रदर्शन साधारण रहा, लेकिन सबसे ज्यादा निराशाजनक पहलू पाकिस्तान की फील्डिंग रही। पाकिस्तान ने कई मौकों पर बाउंड्री रोकने का मौका गंवाया और इसका जमकर मजाक बना।
शाहीन अफरीदी ने एक मौके पर चौका रोक लिया था, लेकिन दूसरे हाथ से वह गेंद को बाउंड्री तक ले गए। वहीं, इमाम उल हक ने भी एक मौके पर चौका रोक लिया था, लेकिन बाद में बाउंड्री के कुशन को ही पैर से मारकर गेंद तक ले आए। खराब फील्डिंग की वजह से भारत को रन मिलते रहे और टीम इंडिया कभी भी दबाव में नहीं दिखी।
भारतीय पारी के नौवें ओवर में हारिस रऊफ की गेंद पर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने तेजी से रन चुराने की कोशिश की। शाहीन अफरीदी के पास विराट को रन आउट करने का मौका था। हालांकि, उनका थ्रो स्टंप पर लगा ही नहीं और विराट क्रीज पर बने रहे। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की फील्डिंग का जमकर मजाक बना।
विज्ञापन
मैच में क्या हुआ?
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की टीम को 191 रन पर समेट दिया। इसके बाद रोहित और श्रेयस की शानदार पारियों के चलते टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 50 और रिजवान ने 49 रन बनाए। भारत के पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, भारत के लिए रोहित ने 86 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए शाहीन ने दो विकेट लिए।