फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan to get more security in Bangladesh Asia Cup

अब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा

Sat, 11 Jan 2014 11:11 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Jan 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
Pakistan to get more security in Bangladesh Asia Cup

भले ही सुरक्षा कारणों से लंबे समय से किसी भी विदेशी क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है लेकिन अब यही पाक टीम अब सुरक्षा के नाम पर दूसरे देश का दौरा करने से डर रही है।

विज्ञापन


बांग्लादेश में एशिया कप का आयोजन 25 फरवरी से आठ मार्च तक होना है। पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि इस टूर्नामेंट का आयोजन कहीं और किया जा सकता है लेकिन आईसीसी ने बांग्लादेश में ही इसे कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन


बांग्लादेश में इन दोनों राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है जिस कारण देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक झड़पें हो रही हैं।

अब सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश का दौरा करने से हिचकिचा रही पाकिस्तानी टीम को आगामी एशिया कप क्रिकेट में बांग्लादेश ने अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अधिकारियों ने आईसीसी की हुई बैठक से इतर इस मसले पर आपस में बात की।

बीसीबी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, "बीसीबी ने पीसीबी को आश्वस्त किया है कि टूर्नामेंट के दौरान उनकी टीम को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर आईसीसी की बैठक से अलग एशियाई देशों के प्रतिनिधियों के बीच भी आपस में बातचीत हुई।"


इस बीच पीसीबी ने कहा है कि वह बांग्लादेश में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अपने प्रतिनिधि को भेजेगा जिसके बाद ही टीम की भागीदारी के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed