फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan test captain misbah ul haq in trouble again

पाक कप्तान मिसबाह की मुसीबत बढ़ी, लैंडक्रूजर कार हुई जब्त

Wed, 03 Jun 2015 06:27 PM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
pakistan test captain misbah ul haq in trouble again

लगता है कि पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले वह अपनी व्यथा घरेलु मैदानों में एक टेस्ट मैच के लिए तरस हुए बयां कर चुके है। इस बार उनकी कार लैंडक्रूजर जब्त कर ली गई है।

विज्ञापन


दरअसल, पाक कप्तान मिस्बाह की लैंडक्रूजर गाड़ी फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू एंड टैक्सेशन (एफबीआर) अधिकारियों ने टैक्स नहीं चुकाने के कारण जब्त कर ली।

एफबीआर अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने मिस्बाह की लैंडकूजर गाड़ी जब्त कर ली क्योंकि उनके रिकॉर्ड के मुताबिक उसकी कस्टम ड्यूटी और टैक्स नहीं चुकाए गए थे।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप के साथ ही मिसबाह की किस्मत रुठी

pakistan test captain misbah ul haq in trouble again

वर्ल्ड कप 2015 के साथ ही पाक के कप्‍तान मिसबाह के सितारे गर्दिश में चल रहे है। टूर्नामेंट के दौरान बेहद खराब प्रदर्शन के चलते पाक टीम टॉप 4 में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

इतना ही नहीं अपनी प्रतिद्ंदी टीम भारत के खिलाफ हार मिलने के बाद मिसबाह को पाकिस्तान में काफी लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा था। आखिरकार दबाव में आकर उन्होंने वनडे से संन्यास की घोषणा की। हालांकि संन्यास का ऐलान वह टूर्नामेंट से पहले ही कर चुके थे।

टेस्ट में कप्तानी लिए मिसबाह को एक या दो नहीं 5 साल से ऊपर हो चुके है। 2008 में श्रीलंकाई ‌‌खिलाड़ियों पर हुए हमले के बाद किसी भी देश ने पाक में टेस्ट या वनडे खेलने का जोखिम नहीं उठाया। इस बार जिम्बाब्वे आई लेकिन वनडे और टी-20 खेलकर चली गई। मिसबाह को अब भी उम्मीद है कि रिटायरमेंट से पहले वह अपने घर में टेस्ट मैच जरुर खेल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed