फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan team announced for Test series against Australia Mohammad Yousuf becomes batting and Shaun Tait bowling coach

PAK vs AUS: पाकिस्तानी टीम का एलान, कोचिंग स्टाफ में शामिल हुए मोहम्मद यूसुफ और शॉन टेट, सकलैन ही रहेंगे कोच

Wed, 09 Feb 2022 03:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 09 Feb 2022 03:49 PM IST
सार

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। 16 सदस्यीय टीम के अलावा पांच रिजर्व खिलाड़ियों के नाम की घोषणा भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने की है। तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और शान मसूद की वापसी हुई है।

विज्ञापन
Pakistan team announced for Test series against Australia Mohammad Yousuf becomes batting and Shaun Tait bowling coach
बाबर आजम, सकलैन मुश्ताक, मोहम्मद यूसुफ, शॉन टेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। 16 सदस्यीय टीम के अलावा पांच रिजर्व खिलाड़ियों के नाम की घोषणा भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने की है। टीम में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और शान मसूद की वापसी हुई है। लेग स्पिनर यासिर शाह और पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है कि सकलैन मुश्ताक अगले 12 महीनों तक टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। वे टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम के अंतरिम कोच बने थे। पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट को एक साल के लिए गेंदबाजी कोच और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए बल्लेबाजी कोच बनाया गया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की टीम रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच चार से आठ मार्च तक खेलेगी। इसके बाद कराची में 12 से 16 मार्च तक दूसरा टेस्ट और 21 से 25 मार्च तक तीसरा टेस्ट लाहौर में खेला जाएगा। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली पाकिस्तानी टीम में तीन बदलाव हुए हैं। हारिस रऊफ दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेले थे। उन्हें बिलाल आसिफ की जगह टीम में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शान मसूद की बात करें तो वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 2020-21 में पिछली बार खेले थे। उन्हें आबिद अली की जगह टीम में शामिल किया गया है। आबिद अनफिट हैं। पाकिस्तान सुपर लीग में नहीं खेलने वाले टेस्ट खिलाड़ी कराची में बुधवार (16 फरवरी) को एकजुट होंगे। वहां नेशनल स्टेडियम में ट्रेनिंग कैंप का आयोजन होगा।


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान, विकेटकीपर), अब्दुल्लाह शफीक, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, नौमान अली, साउद शकील, सादिद खान, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, जाहिद महमूद।

रिजर्व खिलाड़ी: कामरान गुलाम, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, सरफराज अहमद, यासिर शाह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed