फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan team announced for Asian Games all-rounder Qasim Akram will be the captain

Asiad Games: एशियाई खेलों के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, ऑलराउंडर कासिम अकरम होंगे कप्तान

Sat, 26 Aug 2023 12:11 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 26 Aug 2023 12:11 AM IST
सार

पाकिस्तान के 15 खिलाड़ियों में से अधिकतर पिछले महीने श्रीलंका में एसीसी इमर्जिंग एशिया कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इन खिलाड़ियों ने इससे पहले दो चार दिवसीय टेस्ट मैचों और छह वनडे मैचों के लिए जिंबाब्वे का दौरा किया था। 

विज्ञापन
Pakistan team announced for Asian Games all-rounder Qasim Akram will be the captain
कासिम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑलराउंडर कासिम अकरम हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों में पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे। एशियाई खेलों में टी-20 प्रारूप में खेली जाने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता 28 सितंबर से सात अक्तूबर के बीच आयोजित होगी। पाकिस्तान ने पांच अक्तूबर से होने वाले बहुप्रतीक्षित एकदिवसीय विश्वकप को ध्यान में रखते हुए एशियाड के लिए एक युवा टीम चुनी है। 
विज्ञापन


चुने गए 15 खिलाड़ियों में से अधिकतर नाम पिछले महीने श्रीलंका में एसीसी इमर्जिंग एशिया कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, जबकि इन्होंने इससे पहले दो चार दिवसीय टेस्ट मैचों और छह वनडे मैचों के लिए जिंबाब्वे का दौरा किया था। 
विज्ञापन


टीम : कासिम अकरम (कप्तान), ओमैर बिन यूसुफ, आमिर जमाल, अराफात मिन्हास, अरशद इकबाल, आसिफ अली, हैदर अली, खुशदिल शाह, मिर्जा ताहिर बेग, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद अखलाक (विकेटकीपर), रोहेल नजीर (विकेटकीपर), शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम, उस्मान कादिर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed