{"_id":"65959abd8fe1992acf091dbe","slug":"pakistan-scored-313-runs-in-first-innings-pat-cummins-took-five-wickets-for-the-third-consecutive-time-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs AUS: पाकिस्तान ने पहली पारी में बनाए 313 रन, पैट कमिंस ने लगातार तीसरी बार पारी में लिए पांच विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs AUS: पाकिस्तान ने पहली पारी में बनाए 313 रन, पैट कमिंस ने लगातार तीसरी बार पारी में लिए पांच विकेट
Wed, 03 Jan 2024 11:04 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:04 PM IST
सार
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के 88 रन, आगा सलमान और आमिर जमाल के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने वापसी की।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने लगातार तीसरी बार पारी के पांच विकेट लेकर पाकिस्तान के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। निचले क्रम के बल्लेबाजों के जुझारू प्रदर्शन के दम पर मेहमान टीम ने तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन 313 रन बनाए। लंच के बाद पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 96 रन था और लग रहा था कि टीम सस्ते में सिमट जाएगी। इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के 88 रन, आगा सलमान और आमिर जमाल के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने वापसी की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने पर बिना किसी नुकसान के छह रन बनाए थे। अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा को स्पिनर साजिद खान ने काफी परेशान किया। वॉर्नर ने पहली गेंद पर चौका लगाया, लेकिन अगली गेंद पर आउट होने से बच गए।
इस टेस्ट में पूरा ध्यान भले ही वॉर्नर पर हो, लेकिन तेज गेंदबाजों ने पहले दिन सुर्खियां बंटोरी। मिचेल स्टार्क ओर जोश हेजलवुड ने पहले दोनों ओवर में विकेट लिए। इसके बाद कमिंस ने मोर्चा संभाला जो मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में 10 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने बाबर आजम समेत दो कीमती विकेट चटकाए।
स्टार्क ने शफीक को दूसरी स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों लपकवाया। वहीं, अगले ओवर में हेजलवुड ने पहला टेस्ट खेल रहे सैम अयूब को एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया। दो विकेट चार रन पर गिरने के बाद बाबर और शान मसूद ने मोर्चा संभाला। कमिंस ने बाबर (26) को आउट करके पाकिस्तान को करार झटका दिया। मैदानी अंपायर ने पहले बल्लेबाज के पक्ष में फैसला दिया था लेकिन टीवी अंपायर ने उसे बदल दिया ।
विज्ञापन
शकील को कमिंस ने दूसरा शिकार बनाया। कप्तान मसूद और रिजवान ने 49 रन की साझेदारी की जिसे तोड़ते हुए मिचेल मार्श ने मसूद को पवेलियन भेजा। रिजवान ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन शतक बनाने से चूक गए और कमिंस की गेंद पर हेजलवुड को कैच दे बैठे। साजिद को मिडविकेट पर नाथन लियोन के हाथों लपकवाकर कमिंस ने अपना चौथा विकेट लिया। वहीं, हसन अली (0) उनका पांचवां शिकार बने जिन्हें डीप में स्टार्क ने लपका।
पाकिस्तानी टीम ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
अपने कॅरिअर का आखिर टेस्ट खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आए तब पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया। टीम के खिलाड़ियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया।