फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan's tour in zimbabwe is off now

जिसने दिया साथ, पाकिस्तान ने उसी को दिया धोखा!

Mon, 27 Jul 2015 09:48 AM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
pakistan's tour in zimbabwe is off now

पाक क्रिकेट बोर्ड ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। हर किसी के नजरअंदाज करने के बावजूद जिसने उसका साथ दिया, आज उसी को मना कर दिया।

विज्ञापन


यहां बात हो रही है पाकिस्तान और जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की। 2009 में कराची शहर में श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर जानलेवा हमले के बाद किसी भी देश ने पाक में क्रिकेट दौरा करने से परहेज की थी।

लेकिन इसके बीच पाक क्रिकेट बोर्ड की दरख्वास्त पर जिम्बाब्वे ने इसी साल पाकिस्तान में जोखिम उठाकर पाक में मैच खेले। पर अब जहां पहले पाक क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे में खेलने को तैयार था, अब मना कर रहा है।

विज्ञापन

पाक ने इसलिए किया जिम्बाब्वे को इंकार

pakistan's tour in zimbabwe is off now

पाक क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने पीटाई को जानकारी दी कि पाक क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ तकनीकी कारण है।

कारणों की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि "पाक टीम इस वक्त श्रीलंका में व्यस्त है, इसके अलावा वेस्टइंडीज में भी ट्राई सीरीज होनी है। वहीं, जिम्बाब्वे के पास दौरे के लिए स्पांसर्स को लेकर दिक्कतें है।"

इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ पाक टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed