{"_id":"61f51423260241213c2c14ac","slug":"pakistan-pacer-shaheen-afridi-named-his-dream-hat-trick-players-features-three-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्वाब: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने बताई अपनी इच्छा, इन तीन भारतीय खिलाड़ियों की लेना चाहते हैं हैट्रिक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ख्वाब: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने बताई अपनी इच्छा, इन तीन भारतीय खिलाड़ियों की लेना चाहते हैं हैट्रिक
Sat, 29 Jan 2022 03:47 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 29 Jan 2022 03:47 PM IST
सार
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पिछले साल 2021 में शानदार फॉर्म में रहे थे, यही कारण है कि उन्हें आईसीसी तरफ से क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। बाएं हाथ के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था।
विज्ञापन
शाहिन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पिछले साल 2021 में शानदार फॉर्म में रहे थे, यही कारण है कि उन्हें आईसीसी तरफ से क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। बाएं हाथ के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था। भारत के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में भी उन्होंने भारत के शीर्ष क्रम को आउट कर टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
शाहीन ने शनिवार को अपनी 'ड्रीम हैट्रिक' चुनी, जिसमें वर्तमान भारतीय टीम के तीन दिग्गज- रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली शामिल थे। ईएसपीएन क्रिकइंफो के 25 सवालों के जवाब में तीनो भारतीय खिलाड़ियों का नाम लिया। बातचीत के दौरान, शाहीन से अपने करियर का अब तक का सबसे बेशकीमती विकेट बताने को कहा गया। जिसके जवाब में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम लिया।
विज्ञापन
दिलचस्प बात यह है कि शाहीन ने पिछले साल टी-20 विश्व कप के मैच के दौरान रोहित, राहुल और कोहली के विकेट लेने में कामयाबी हासिल की थी, हालांकि वह हैट्रिक नहीं थी।
विज्ञापन
पाकिस्तानी गेंदबाज ने अपने पहले स्पेल में रोहित और राहुल को आउट करने के बाद, दूसरे स्पेल के अंतिम ओवर में तत्कालीन भारतीय कप्तान कोहली को आउट किया, जो उनके अनुसार अब तक का सबसे बेशकीमती विकेट है।
भारत को इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भी अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ ही मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलना है।