{"_id":"6177f9008f5b1133ed12d8d4","slug":"pakistan-opener-babar-azam-can-become-no-1-t20-batsman-against-new-zealand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में नंबर एक टी-20 बल्लेबाज बन सकते हैं बाबर आजम, डेविड मलान से सिर्फ 22 प्वाइंट पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में नंबर एक टी-20 बल्लेबाज बन सकते हैं बाबर आजम, डेविड मलान से सिर्फ 22 प्वाइंट पीछे
Tue, 26 Oct 2021 06:18 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 26 Oct 2021 06:18 PM IST
सार
- पाकिस्तान के बाबर आजम के पास टी-20 का नंबर एक बल्लेबाज बनने का मौका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में वो डेविड मलान को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बाबर आजम डेविड मलान को पीछे छोड़ सकते हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज बन सकते हैं। फिलहाल बाबर आईसीसी रैंकिंग में दूसरे पायदान पर हैं और पहले स्थान पर काबिज डेविड मलान से सिर्फ 22 रेटिंग प्वाइंट पीछे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बाबर मलान को पीछे छोड़ सकते हैं। इस साल बाबर आजम शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने 15 पारियों में 42 के औसत से 591 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132 का रहा है। भारत के खिलाफ मैच में भी उन्होंने नाबाद 68 रन बनाए थे।
वनडे क्रिकेट की बात करें तो वहां बाबर पहले से ही पहले पायदान पर काबिज हैं। टेस्ट मैच रैंकिंग में भी बाबर टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल हैं। आईसीसी हर बुधवार को अपनी रैंकिंग अपडेट करती है, जिसमें मंगलवार तक खेले गए मैचों का आंकड़ा शामिल किया जाता है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर का रिकॉर्ड शानदार
न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बाबर आजम का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 47 के औसत से 6 पारियों में 235 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने साथी ओपनर मोहम्मद रिजवान के साथ चार बार शतकीय साझेदारी की है। भारत के खिलाफ भी इस जोड़ी ने 152 रन बनाए थे, जो कि टी-20 वर्ल्डकप की सबसे बड़ी साझेदारी है। न्यूजीलैंड ने कुछ समय पहले पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज रद्द कर दी थी। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देकर सीरीज रद्द करने का बदला लेना चाहेगी।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम ने मैच से ठीक पहले पाकिस्तान का दौरा रद्द किया था। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से कहा गया था कि वो न्यूजीलैंड से बदला लेना चाहेंगे और वर्ल्डकप मैच में उनके खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करना चाहेंगे।