{"_id":"65b08f4ebb2f5014ef0d9047","slug":"pakistan-mohammad-aamir-praised-arshdeep-singh-said-big-things-about-indian-cricket-2024-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Arshdeep Singh: पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर ने की अर्शदीप सिंह की तारीफ, भारतीय क्रिकेट को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Arshdeep Singh: पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर ने की अर्शदीप सिंह की तारीफ, भारतीय क्रिकेट को लेकर कही बड़ी बात
Wed, 24 Jan 2024 09:47 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 24 Jan 2024 09:47 AM IST
सार
आईसीसी ने 2023 के लिए साल की सर्वश्रेष्ठ टीम में अर्शदीप सिंह को जगह दी है। उनके अलावा रवि बिश्नोई, सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जयसवाल को भी शामिल किया गया है। अर्शदीप ने पिछले साल भारत के लिए 21 मैचों में 26 विकेट लिए।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का मानना है कि अर्शदीप सिंह के आने से भारत की बाएं हाथ के विश्वसनीय तेज गेंदबाज की लंबे समय से चली आ रही तलाश खत्म हो सकती है। भारतीय चयनकर्ताओं ने पिछले कुछ वर्षों में कई बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों को आजमाया है। इसमें से ज्यादातर गेंदबाज हालांकि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहने के कारण टीम में जगह पक्की नहीं कर सके।
आमिर ने ‘इंटरनेशनल लीग टी 20’ के इतर दुबई में कहा, ''अर्शदीप के पास बायें हाथ का बेहतरीन गेंदबाज बनने की क्षमता है। भारत को ऐसे तेज गेंदबाज की जरूरत है जो नियमित तौर पर 135-140 की गति से गेंदबाजी कर सके। वह पिछले कुछ समय में भारत के तेज गेंदबाजों की प्रगति से प्रभावित हैं। इसमें मोहम्मद सिराज ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह चोट से वापसी के बाद अच्छा कर रहे हैं।''

मोहम्मद आमिर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में हर दिन हो रहा क्रिकेट का विकास: आमिर
आमिर ने कहा, ''भारतीय क्रिकेट का हर दिन विकास हो रहा है। उनकी प्रणाली, उनका नेतृत्व काफी अच्छा है। जब भी वे एक युवा खिलाड़ी को लाते हैं, तो वे उसे पूरा समय देते हैं जो बहुत अच्छा है।''
अर्शदीप को मिला बड़ा सम्मान
आईसीसी ने 2023 के लिए साल की सर्वश्रेष्ठ टीम में अर्शदीप सिंह को जगह दी है। उनके अलावा रवि बिश्नोई, सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जयसवाल को भी शामिल किया गया है। अर्शदीप ने पिछले साल भारत के लिए 21 मैचों में 26 विकेट लिए। वह भारत के लिए छह वनडे मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा अर्शदीप ने टी20 में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 44 मुकाबलों में 62 विकेट झटके हैं। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हैं।