फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan give shock to team india

बांग्लादेश के बाद पाक से भी मिला टीम इंडिया को बड़ा झटका

Tue, 23 Jun 2015 02:51 PM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
pakistan give shock to team india

लगातार दो वनडे मैचों में करारी हार और फिर पहली बार बांग्लादेश के हाथांे सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया के सितारे गर्दिश में है। हार के बाद तो अब टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी कप्तानी से हटने को तैयार हैं।

विज्ञापन


सीरीज गंवाने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में भावुकता के साथ धोनी ने कप्तानी छोड़ने तक की बात कह दी। धोनी ने यहां तक कह दिया कि वह टीम में बतौर आम सदस्य के रुप में भी खेलने को तैयार हंै। उनकी इन बातों ने टीम इंडिया में अंर्तकलह की बातों को भी उजागर कर दिया है।
विज्ञापन


बांग्लादेश के हाथों मिली हार का दर्द अभी कम हुआ भी नहीं था कि चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने भी टीम इंडिया को जोर का झटका दिया और टेस्ट क्रिकेट में उसकी बादशाहत खत्म कर दी। यानी वनडे में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को रुला दिया जबकि टेस्ट ने पाक ने रुलाया और वह भी बिना उसके खिलाफ खेले।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को पछाड़कर पाक बना नंबर वन

pakistan give shock to team india

लेग स्पिनर यासिर शाह की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने रविवार को गाले में पहले टेस्ट में श्रीलंका पर दस विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पाक ने भारत समेत एशिया की सभी क्रिकेट टीमों को पछाड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ ही पाक टीम एशियाई टीमों में सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने वाली टीम बन गई है।

पाक की यह 390 टेस्ट मैचों में 123वीं जीत है और उसने भारत को पीछे छोड़ दिया है। भारत के नाम 488 मैचों में से 122 में जीत दर्ज करने का रिकार्ड है। इस जीत से पाकिस्तान तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ 1-0 से आगे हो गई है। श्रीलंका के खिलाफ पाक की शानदार 10 विकेटों की जीत में अहम योगदान टीम के फिरकी गेंदबाज यासिर शाह का है।

यासिर ने दूसरी पारी में 76 रन देकर श्रीलंका के 7 विकेट झटके और श्रीलंकाई पारी 206 रनों पर सिमट गई। पाक ने जीत के लिए 90 रनों के आसान से लक्ष्य को बिना विकेट गंवाए 92 रन बनाकर हासिल कर लिया। पाक की ओर से शहजाद 43 और मोहम्मद हफीज 46 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। श्रीलंका ने पहली पारी में 300 रन बनाए थे जवाब में पाक ने पहली पारी में 417 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed