पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का एक पुराना वीडियो पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कश्मीर के खिलाफ बात करते हुए गजवा-ए-हिंद की बात कर रहे हैं। लगातार विवादों में रहने वाले अख्तर इस वीडियो में बात करते हुए भारत के खिलाफ जहर उगलते दिख रहे हैं। वह कश्मीर का जिक्र करते हुए गजवा ए हिंद का उल्लेख करते दिख रहे हैं।
VIDEO: कश्मीर पर हमला कर गजवा-ए-हिंद चाहते हैं शोएब अख्तर, वायरल वीडियो में उगला जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल वीडियो में अख्तर पाक किताब का जिक्र करते हुए कहते हैं कि इसमें लिखा है कि 'गजवा-ए-हिंद' जगह लेगा और नदी दो बार खून से लाल रंग की होगी। अफगानिस्तान से सेना अटॉक तक पहुंचेगी। शमल मशरिक से उठने के बाद, उज्बेकिस्तान से अलग-अलग दल पहुंचेंगे। यह सब एक ऐतिहासिक क्षेत्र खोरासन को बताता है, जो लाहौर तक फैला हुआ था।'
इसके बाद इंटरव्यू में महिला एंकर उनसे पूछती है कि क्या लोगों को इसे पढ़ना चाहिए तो अख्तर हां में जवाब देते हुए कहते हैं कि हम पहले कश्मीर पर कब्जा करेंगे और फिर गजवा हिंद के लिए भारत पर हर तरफ से हमला करेंगे।
वीडियो को पाकिस्तान अनटोल्ड नाम के एक ट्विटर हैंडल ने 18 दिसंबर को ट्वीट किया था, जिसपर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाज को जमकर लताड़ लगाई और उन्हें आईएसआई का एजेंट तक बता दिया।
"Ghazwa e Hind is mentioned in our sacred books. We will first capture Kashmir and then invade India from all sides for Ghazwa e Hind"
— Pakistan Untold (@pakistan_untold) December 18, 2020
- Shoaib Akhtar (descendant of a Hindu Gujjar)
After all cricket & art have no boundaries. After Ghazwa e Hind, India will have no boundaries! pic.twitter.com/sRlYml6xow
आखिर क्या है गजवा-ए-हिंद
यह पकिस्तान की धार्मिक किताबों में लिखी एक भविष्यवाणी है जिसमें उर्दू में लिखा है। इसके मुताबिक, एक दिन मुस्लिम लड़ाकों की हिंदुओं के साथ लड़ाई होगी, जिसके बाद मुसलमान पहले कश्मीर और फिर भारतीय उप-महाद्वीप को जीत लेंगे।