फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Fan Message To Virat Kohli During Multan Test; Come To Pakistan, will love you more than Babar Azam

Virat Kohli: फैन्स ने कोहली से की पाकिस्तान आकर एशिया कप खेलने की अपील, कहा- आपको बाबर से ज्यादा प्यार देंगे

Tue, 13 Dec 2022 03:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 13 Dec 2022 03:42 PM IST
सार

एशिया कप 2023 के विवादों के बीच पाकिस्तान के फैन्स ने विराट कोहली के लिए खास मैसेज दिया है। कोहली की पाकिस्तान में खूब फैन फॉलोइंग है। 

विज्ञापन
Pakistan Fan Message To Virat Kohli During Multan Test; Come To Pakistan, will love you more than Babar Azam
विराट कोहली और प्लेकार्ड के साथ पाकिस्तानी फैन्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी है। तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड फिलहाल 2-0 से आगे है। इस हार से पाकिस्तान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान में अपनी टीम की हार से वहां के फैन्स काफी निराश हैं।
विज्ञापन

2023 एशिया कप पाकिस्तान में होना था

एक तरफ जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) 2023 एशिया कप की मेजबानी को लेकर परेशान है, ऐसे में 17 साल बाद उनके देश का दौरा कर रही इंग्लिश टीम से हारने पर फैन्स ने बोर्ड की जमकर आलोचना भी की है। दूसरे टेस्ट के दौरान तो पाकिस्तानी फैन्स ने मैदान में बाबर आजम को जमकर ट्रोल किया था। फैन्स ने उन्हें जिम-बाबर कहकर पुकारा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि 2023 एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान नहीं करेगा, बल्कि इसे किसी न्यूट्रल जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने धमकी दी थी कि भारत अगर पाकिस्तान नहीं आएगा, तो उनकी टीम भी अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए उनके देश नहीं जाएगी।
विज्ञापन

पाकिस्तानी फैन्स ने कोहली से की अपील

हालांकि, इन विवादों के बीच पाकिस्तान के फैन्स ने विराट कोहली के लिए खास मैसेज दिया है। कोहली की पाकिस्तान में खूब फैन फॉलोइंग है। इसी कड़ी में मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट में दो फैन दो प्लेकार्ड लेकर पहुंचे थे, जिसमें विराट कोहली के लिए मैसेज लिखा था। पाकिस्तानी फैन्स ने लिखा था- हैलो किंग कोहली! आप पाकिस्तान आएं और एशिया कप खेलें। हम आपको किंग बाबर से भी ज्यादा प्यार देंगे।

विश्व कप को लेकर खेल मंत्री का बयान

इससे पहले पीसीबी के बयान के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि भारत सभी टीमों के साथ 2023 वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा।  उन्होंने कहा- यह बीसीसीआई का आंतरिक मामला है और वह इस मुद्दे को स्मार्ट तरीके से संभालेंगे। हमने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी करते हुए अभी तक कुछ भी गलत नहीं किया है। हमने पहले विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी की है और सभी टीमों ने खुशी से भाग लिया। हम अगले साल टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे और सभी टीमें इसमें खेलेंगी।

रोजर बिन्नी ने क्या कहा था?

Pakistan Fan Message To Virat Kohli During Multan Test; Come To Pakistan, will love you more than Babar Azam
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भी कहा कि एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा करना बोर्ड का फैसला नहीं है, लेकिन वे सरकार के फैसले पर भरोसा करेंगे। बिन्नी ने कहा- यह हमारी कॉल नहीं है। हम यह नहीं कह सकते कि हमारी टीम को कहां जाना है। अगर हम देश छोड़ते हैं या अन्य देश यहां आते हैं तो हमें सरकार से मंजूरी लेनी होती है। हम अपने दम पर यह फैसला नहीं ले सकते, हमें सरकार पर भरोसा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed