फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan cricketer Umar Akmal has been banned for three years from all forms of cricket on corruption charges

पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध, भ्रष्टाचार के आरोप में मिली सजा

Mon, 27 Apr 2020 05:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 27 Apr 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Pakistan cricketer Umar Akmal has been banned for three years from all forms of cricket on corruption charges
उमर अकमल - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल को तीन साल के लिए खेल के हर प्रारूप से प्रतिबंधित कर दिया गया। भ्रष्टाचार के आरोपी उमर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को यह सजा सुनाई। उमर को पीसीबी के अनुशासनात्मक पैनल के जस्टिस (सेवानिवृत्त) फजल-ए-मीरान चौहान ने तीन साल का बैन सौंपा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


उमर अकमल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और और उसी मामले में अनुच्छेद 2.4.4 के उल्लंघन पर ही उन पर यह कार्रवाई हुई है। उमर अकमल को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) शुरु होने से एक दिन पहले ही इसमें हिस्सा लेने से रोक दिया गया था। 


बाद में पता चला था कि अकमल पर एक सट्टेबाज से मिलने और मैच फिक्स करने की बातचीत करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में उन्हें छह महीने से लेकर आजीवन प्रतिबंध तक की सजा सुनाई जा सकती थी।

गौरतलब है कि अकमल को 20 फरवरी को अंतिम रूप से निलंबित कर दिया गया था और 17 मार्च को आरोप का नोटिस जारी किया गया था। उमर अकमल ने पाकिस्तान की की ओर से 16 टेस्ट मैच, 121 वन-डे और 84 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में 1003, वन-डे में 3194 और टी-20 में 1690 रन बनाए हैं। काफी समय से वह क्रिकेट से दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed