पाकिस्तानी क्रिकेटर मियांदाद की भारत को गीदड़भभकी, बोले- परमाणु बम से साफ कर देंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में फैली अफरा-तफरी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर, मौजूदा कप्तान सरफराज अहमद के बाद अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार जावेद मियांदाद ने भी भारत के खिलाफ आग उगली है।
पाकिस्तान की एक खेल वेबसाइट खेलशेल डॉट कॉम के सोशल मीडिया अकाउंट पर जावेद मियांदाद का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में यह पूर्व क्रिकेटर पाकिस्तानी पत्रकारों से कश्मीर पर चर्चा कर रहे हैं। पूरी बातचीत में जावेद मियांदाद की बौखलाहट देखते ही बनती है।
ये रहा वीडियो
मियादांद कह रहे हैं कि अगर आपके पास लायसेंस वैपन हैं तो अपनी जान बचाने के लिए हमला करो। आपको उनका इस्तेमाल करना चाहिए। मियांदाद ने कहा कि दुनिया भर में एक ही नियम है कि सेल्फ डिफेंस में आप हमला कर सकते हैं।
Legendary batsman @ItsJavedMiandad speaks about ongoing issue of Kashmir and India.#Cricket #Pakistan #Karachi #Lahore #Kashmir #KashmirUnderThreat #KashmirHamaraHai #India #JavedMiandad pic.twitter.com/vdFZQ7EigV
— Khel Shel (@khelshel) August 18, 2019
जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पत्रकार ने सवाल पूछा तो मियांदाद ने कहा कि, 'मोदी साहब डरपोक लोग हैं और हम न्यूक्लियर पावर सिर्फ दिखाने के लिए नहीं हैं चलाने के लिए रखा है और हम साफ कर देंगे।'