12वां क्रिकेट वर्ल्ड कप अब अपने अंजाम की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। राउंड रोबिन फॉर्मेट के तहत होने वाले कुल 45 मुकाबलों में से 42 मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं शुक्रवार को 43वें मुकाबले में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने है।
2 of 5
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका
हालांकि अफगानिस्तान, विंडीज, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश सहित पाकिस्तान टीम का वर्ल्ड कप का सफर समाप्त हो गया है। अब सिर्फ श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को अपने कोटे का एक अन्य मुकाबला खेलना है जो सिर्फ औपचारिकता होगी।
3 of 5
pakistan cricket Team
- फोटो : social Media
दिलचस्प बात यह कि लॉर्ड्स के मैदान में हो रहे 43वें मुकाबले में बांग्लादेश को तय रन के अंदर नहीं रोक पाने की वजह से पाकिस्तानी टीम की विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचने की सभी उम्मीदें खत्म हो गईं।
4 of 5
वर्ल्ड कप
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 315 रन ही बना पाई, जिसके बाद उन्हें बड़े रनरेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को 7 रन पर आलआउट करना था। लेकिन वो ऐसा करने में असफल रहे और इसी के साथ वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो गए।
खराब रन रेट होने की वजह से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को कुछ शर्तों पर खरा उतरना था। इसके तहत सबसे पहले पाकिस्तान के कप्तान को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करनी थी। उसके बाद पाकिस्तान को बड़ा स्कोर कर बड़े अंतर से मैच जीतना था, लेकिन वो नियम के मुताबिक ऐसा नहीं कर सके और मैच खत्म होने से पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गए।
वहीं कोटे का आखिरी मुकाबला होने की वजह से पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम भी वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं।