{"_id":"5d02ffcabdec226d943a1122","slug":"pakistan-cricket-team-captain-sarfaraz-ahmed-wants-players-to-improve-fielding-in-india-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद की टीम को नसीहत, कहा 'भारत के खिलाफ नहीं चाहिए कोई बहाना'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद की टीम को नसीहत, कहा 'भारत के खिलाफ नहीं चाहिए कोई बहाना'
Fri, 14 Jun 2019 07:30 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 14 Jun 2019 07:30 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लचर क्षेत्ररक्षण के बाद अपने साथियों से भारत के खिलाफ होने वाले विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच से पूर्व इस विभाग में सुधार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 307 रन बनाए जिसके जवाब में पाकिस्तान केवल 266 रन ही बना पाया और उसे 41 से हार का सामना करना पड़ा।
सरफराज ने कहा, ‘हमने सभी विभागों में कई गलतियां की। मैं अपने क्षेत्ररक्षण से काफी निराश हूं। यह उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। भारत के खिलाफ खेलने से पहले हमें इसमें सुधार के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। भारत के खिलाफ कोई बहाना नहीं चल सकता।’
विज्ञापन
पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह खिताब के प्रबल दावेदार इंग्लैंड को हराया था क्योंकि इयोन मोर्गन की टीम का क्षेत्ररक्षण खराब रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालांकि भूमिकाएं बदल गई तथा पाकिस्तान को कैच टपकाने, लचर क्षेत्ररक्षण और ओवरथ्रो की वजह से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन