फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Board has rubbished speculations that ICC Champions Trophy will be moved out of the country

PCB: पीसीबी ने पाकिस्तान के बाहर चैंपियंस ट्रॉफी होने की खबरों को खारिज किया, पुनर्निर्माण कार्य पर दी जानकारी

Fri, 10 Jan 2025 02:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Jan 2025 02:48 PM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है और इसके मुकाबले रावलपिंडी, लाहौर और कराची में होने हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं जिसमें दिख रहा है कि इन तीनों स्टेडियमों में अबतक पुनर्निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Pakistan Cricket Board has rubbished speculations that ICC Champions Trophy will be moved out of the country
मोहसिन नकवी - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान के बजाए किसी अन्य देश में कराई जाएगी। पिछले कुछ दिनों से मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि तीनों स्टेडियम में पुनर्निर्माण कार्य अबतक पूरा नहीं होने के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में हो सकता है। मालूम हो कि चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहत कराई जाएगी जिसमें भारत के मैच दुबई में होंगे। 
विज्ञापन

आईसीसी रख रहा मामले पर नजर 
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है और इसके मुकाबले रावलपिंडी, लाहौर और कराची में होने हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं जिसमें दिख रहा है कि इन तीनों स्टेडियमों में अबतक पुनर्निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। बताया यह भी जा रहा है कि आईसीसी की इस मामले पर पूरी नजर है और उसका प्रतिनिधि दल पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि आईसीसी दल की मौजूदगी इसकी पुष्टि करती है कि टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही खेला जाएगा। उन्होंने कहा, बोर्ड ने करीब 12 अरब रुपये स्टेडियमों के नवीनीकरण पर खर्च किए हैं। हमने स्टेडियम में चल रहे काम के बारे में पहले बयान इसलिए जारी किया क्योंकि मीडिया तथ्यों की जांच किए बिना अफवाह फैला रहा था। 
विज्ञापन

'समय पर मेजबानी के लिए तैयार'
पीसीबी सूत्र ने कहा, 'हमने इसलिए बयान जारी किया था कि हमारा मीडिया बिना तथ्यों को जांचे गलत खबर चला रहे हैं। इससे पीसीबी, आईसीसी, सरकार, व्यावसायिक साझेदार और प्रशंसकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है।' अधिकारी ने साथ ही बताया कि स्थानीय पत्रकारों ने बिना मंजूरी के नेशनल स्टेडियम कराची में चल रहे निर्माण कार्य की फोटो ली और नकारात्मक तस्वीर पेश की। सूत्र ने कहा, स्टेडियम में नवीनीकरण के काम को पीसीबी और संबंधित अधिकारी करीब से देख रहे हैं और वे समय पर चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबलों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं।

गद्दाफी स्टेडियम में नई कुर्सियां लगाई जा रही है जिससे दर्शकों की क्षमता बढ़कर 35000 हो गई है। इसके अलावा 480 एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि स्टेडियम में पुनर्निर्माण कार्य का खत्म होने के बाद स्टेडियमों का उद्घाटन जनवरी के अंतिम सप्ताह में होगा। कराची में 350 एलईडी लाइट्स लगाए गए हैं और दो बड़े डिजिटल डिसप्ले और 5000 नई कुर्सियां भी लगाई जा रही हैं। पीसीबी ने कहा कि रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 10000 नई कुर्सियां, बेहतर हॉस्पिटेलिटी बॉक्स और दो डिजिटल रिप्ले स्क्रीन्स लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed