फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Board announced that the renovation and upgradation work at Lahore's Gaddafi stadium complete

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से पहले आखिरकार तैयार हुआ गद्दाफी स्टेडियम, पीसीबी ने की पुष्टि

Thu, 06 Feb 2025 03:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 06 Feb 2025 03:58 PM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में अब दो सप्ताह से भी कम का समय शेष रह गया है, लेकिन पीसीबी ने बताया कि गद्दाफी स्टेडियम में कार्य 117 दिन के रिकॉर्ड समय पर पूरा हो गया है।

विज्ञापन
Pakistan Cricket Board announced that the renovation and upgradation work at Lahore's Gaddafi stadium complete
मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की है कि लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो गया है और स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है। चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में अब दो सप्ताह से भी कम का समय शेष रह गया है, लेकिन पीसीबी ने बताया कि गद्दाफी स्टेडियम में कार्य 117 दिन के रिकॉर्ड समय पर पूरा हो गया है।
विज्ञापन

नकवी ने जताया श्रमिकों का आभार
पीसीबी ने कहा कि स्टेडियम में अब बेहतर सुविधाएं, नई फ्लडलाइट्स, हॉस्पिटैलिटी बॉक्स, अधिक दर्शकों के बैठने की क्षमता, इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड और शीर्ष स्तर के एलईडी टावर हैं। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा, मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं जिन्होंने आशंकाओं और आलोचनाओं के बावजूद स्टेडियम को समय पर तैयार करने के लिए दिन-रात काम किया। मैं उन लगभग 1000 श्रमिकों का विशेष रूप से आभारी हूं जिन्होंने इस सपने को संभव बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में यह बताया गया था कि पीसीबी काम पूरा करने में कम से कम पांच सप्ताह पीछे चल रहा है। पीसीबी को 12 फरवरी तक स्टेडियम को आईसीसी को सौंपना है क्योंकि टूर्नामेंट इसके एक सप्ताह बाद शुरू होगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ शुक्रवार को एक समारोह के दौरान स्टेडियम का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस स्टेडियम में होगा त्रिकोणीय सीरीज का मैच
नए स्टेडियम का परीक्षण आठ फरवरी को होगा जब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड त्रिकोणीय सीरीज का पहला मैच खेलेंगे जिसकी तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका है। पीसीबी 11 फरवरी को कराची में राष्ट्रीय स्टेडियम का उद्घाटन करेगा जिसमें राष्ट्रपति आसिफ जरदारी के शामिल होने की उम्मीद है। नकवी ने स्वीकार किया है कि लाहौर, कराची और रावलपिंडी में तीन स्टेडियमों के आधुनिकीकरण का खर्च शुरुआती आवंटित बजट से अधिक हो गया है लेकिन उन्होंने कहा कि नए अत्याधुनिक स्थल भविष्य में पाकिस्तान क्रिकेट को अच्छी सेवा प्रदान करेंगे। पीसीबी ने कहा कि इस कार्य के लिए सरकार सहित किसी अन्य स्रोत से कोई वित्तीय सहायता नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed