फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Batter Saud Shakeel timed out in Presidents Trophy final know complete details

Presidents Trophy: पाकिस्तान का यह बल्लेबाज भी टाइम आउट का शिकार हुआ, इस तरह आउट होने वाले सातवें बल्लेबाज बने

Thu, 06 Mar 2025 04:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 06 Mar 2025 04:08 PM IST
सार

मुकाबले के दूसरे दिन स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की ओर से खेल रहे शकील दो गेंद पर दो विकेट गिरने के बाद डगआउट से देरी से आए। तभी विपक्षी  टीम यानी पीटीवी के कप्तान अमाद बट ने तीन मिनट के भीतर पिच पर बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं होने के कारण अपील की और अंपायर ने शकील को टाइम आउट करार दिया।

विज्ञापन
Pakistan Batter Saud Shakeel timed out in Presidents Trophy final know complete details
सऊद शकील - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज सऊद शकील एक गजब घटना का शिकार हो गए। वह क्रीज पर देर से बल्लेबाजी के लिए पहुंचे जिसकी वजह से उन्हें टाइम आउट करार दिया गया। इसी के साथ वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए। 
विज्ञापन

शकील के साथ हुई अनोखी घटना
सऊद शकील के साथ यह घटना पाकिस्तान के प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी के फाइनल में हुई। मुकाबले के दूसरे दिन स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की ओर से खेल रहे शकील दो गेंद पर दो विकेट गिरने के बाद डगआउट से देरी से आए। तभी विपक्षी  टीम यानी पीटीवी के कप्तान अमाद बट ने तीन मिनट के भीतर पिच पर बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं होने के कारण अपील की और अंपायर ने शकील को टाइम आउट करार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एंजेलो मैथ्यूज भी हो चुके टाइम आउट
यह पहला मौका नहीं है जब किसी बल्लेबाज को टाइम आउट दिया गया है। इससे पहले यह घटना वनडे विश्व कप 2023 के दौरान हुई थी जब एंजेलो मैथ्यूज को क्रीज पर देरी से पहुंचने के लिए टाइम आउट करार दिया गया था। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस तरह आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। तब बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने तय समय पर बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं होने पर मैथ्यूज को टाइम आउट करार देनी की अपील की थी, जिसे अंपायर ने मान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed