फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan batter Imam Ul Haq says Rohit Sharma is better than Virat Kohli; says India captain can change the game in seconds

Rohit Sharma Virat Kohli: पाक ओपनर ने रोहित को कोहली से बेहतर बताया, कहा- हिटमैन कभी भी पलट सकते हैं मैच

Thu, 14 Jul 2022 04:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Jul 2022 04:44 PM IST
सार

इमाम ने कहा- रोहित एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो चंद सेकंड में खेल को बदल सकते हैं। जब वह सेट हो जाते हैं तो वह अपनी इच्छा से हिट कर सकते हैं। मेरी इच्छा रोहित की तरह प्रभावशाली प्रदर्शन देने की है।

विज्ञापन
Pakistan batter Imam Ul Haq says Rohit Sharma is better than Virat Kohli; says India captain can change the game in seconds
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं। जब तक ये दोनों क्रीज पर रहते हैं, तब तक विपक्षी गेंदबाजों के मन में भय बना रहता है। यह जोड़ी भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों किसी भी वक्त गियर बदलने में माहिर हैं और किसी भी वक्त रन गति बढ़ा सकते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से कोहली आउट ऑफ फॉर्म हैं। वे रन बनाने के लिए जूझते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

Pakistan batter Imam Ul Haq says Rohit Sharma is better than Virat Kohli; says India captain can change the game in seconds
इमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में पाकिस्तान की ओर से भी कोहली को लेकर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक को लगता है कि रोहित शर्मा के पास गजब का टैलेंट है। इमाम ने कहा कि जितनी प्रतिभा रोहित के पास है, शायद उतनी प्रतिभा विराट कोहली के पास भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistan batter Imam Ul Haq says Rohit Sharma is better than Virat Kohli; says India captain can change the game in seconds
ईशान किशन, रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इमाम ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर कहा- मुझे लगता है कि ऊपर वाले ने रोहित शर्मा को जितनी प्रतिभा दी है, वह शायद विराट कोहली को नहीं दी है। मैंने दोनों को बल्लेबाजी करते देखा है। ऐसा लगता है जैसे रोहित एक रिप्ले में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके पास बहुत समय है। पहली बार मुझे टाइमिंग का सही अर्थ पता चला, क्योंकि मैं ज्यादातर बाउंड्री पर फील्डिंग करता हूं। विराट कोहली ने मेरे सामने बल्लेबाजी की है, लेकिन रोहित के पास टाइमिंग की खासियत है।
विज्ञापन

इमाम ने कहा- रोहित एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो चंद सेकंड में खेल को बदल सकते हैं। जब वह सेट हो जाते हैं तो वह अपनी इच्छा से हिट कर सकते हैं। मेरी इच्छा रोहित की तरह प्रभावशाली प्रदर्शन देने की है। अगर मैं पाकिस्तान के लिए रोहित की शैली में क्रिकेट खेलता हूं तो मुझे बहुत खुशी होगी।

Pakistan batter Imam Ul Haq says Rohit Sharma is better than Virat Kohli; says India captain can change the game in seconds
रोहित और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त हैं। उन्होंने पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 76 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 10 विकेट से जीत हासिल की। रोहित भारत के उन चुनिंदा क्रिकेटर्स में से हैं, जिनके नाम टी-20 में शतक है। इसके अलावा रोहित वनडे में तीन-तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं। वहीं, कोहली का वनडे में हाईएस्ट स्कोर 183 रन और टी-20 में 94 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed