PAK vs WI: मैच के दौरान मैदान के अंदर घुसा फैन, फिर पाकिस्तान खिलाड़ी ने किया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तानी की पारी के दौरान एक फैन मैदान में घुस आया था। उनसे शादाब खान को सलाम किया। इसके जवाब में शादाब खान ने उस फैन को गले लगा लिया। अब हर जगह उनकी तारीफ हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस मैच के दौरान पाकिस्तान ऑलराउंडर शादाब खान का एक फैन मैदान के अंदर आ गया और पिच के पास पहुंचकर उन्हें सलाम किया। इसके बाद शादाब ने उन्हें गले से लगा लिया। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Shadab Khan fan enter in the ground and hug him.
— Gokboru (@gokboru_se) June 10, 2022
Best moment 😍.
Video of the day.#PAKvWI pic.twitter.com/c51kmIXfMl
पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में शादाब खान नौ रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद से पहले एक फैन मैदान में घुस गया। इसके बाद शादाब खान ने उन्हें गले लगाया। इसके बाद वह फैन वापस दर्शक दीर्घा में लौट गया, लेकिन वापस जाते समय वह खुशी से उछल रहा था। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और चारो तरफ शादाब खान की तारीफ हो रही है।
पाकिस्तान ने 120 रन से जीता मैच
दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 275 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 155 रन ही बना पाई और यह मैच 120 रन के बड़े अंतर से हार गई। बाबर ने 77 और इमाम उल हक ने 72 रन बनाए। मोहम्मद नवाज ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उनके अलावा मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन और शादाब खान ने दो विकेट लिए। शाहीन अफरीदी को एक विकेट मिला।
वेस्टइंडीज के लिए मायर्स ने 33 और ब्रूक्स ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। कप्तान पूरन ने 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अकील हुसैन ने तीन, एंडर फिलिप और अल्जारी जोशेफ ने दो-दो विकेट लिए।