PAK vs WI: दूसरे टी-20 में हुई पाकिस्तान की फजीहत, अपील के बावजूद 4000 से कम लोग पहुंचे कराची स्टेडियम
पाकिस्तान में एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो चुकी है। लंबे समय बाद वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है और यहां फिलहाल टी-20 श्रृंखला खेल रही है। पाकिस्तान की टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में वेस्टइंडीज को आसानी से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो चुकी है। लंबे समय बाद वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है और यहां फिलहाल टी-20 श्रृंखला खेल रही है। पाकिस्तान की टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में वेस्टइंडीज को आसानी से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।
दोनों टीमों के बीच बुधवार को कराची के राष्ट्रीय स्टेडियम में दूसरा मैच खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने 9 रन से जीत दर्ज की। सीरीज का अंतिम मैच 16 दिसंबर से इसी मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले स्टेडियम में दर्शकों की कमी से पाकिस्तान की फजीहत हो रही है और वह परेशान है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 से पहले न्यूजीलैंड और इंग्लैंड द्वारा दौरा रद्द करने की वजह से पाकिस्तान को नुक्सान हुआ था और उसे बड़ा झटका लगा था। हालांकि अब वेस्टइंडीज के पाकिस्तान पहुंचने से उसे बड़ी राहत मिली है। लेकिन साथ ही साथ दर्शकों के स्टेडियम नहीं पहुंचने से पाकिस्तान बोर्ड और पूर्व खिलाड़ियों में निराशा भी है।
Incredibly sad to see an empty stadium in Karachi for the #PAKvWIt20 especially after the performance of Pakistan Team in the last month. I’m pretty sure I know why but I want to hear from you! Tell me, where is the crowd and why??
— Wasim Akram (@wasimakramlive) December 14, 2021
दूसरे टी-20 मैच में काफी अपील के बावजूद 4000 से भी कम दर्शक स्टेडियम पहुंचे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने महीनों की कोविड-19 पाबंदियों के बाद स्टेडियम की क्षमता के अनुरूप शत प्रतिशत दर्शकों को आने की स्वीकृति दी थी, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। दर्शकों का कम संख्या में स्टेडियम में पहुंचाना निराशाजनक है लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि उन्हें स्टेडियम में पहुंचने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, ‘इन मैचों के लिए इतने कम दर्शकों का स्टेडियम में आना निराशाजनक है। सामान्य कीमत से आधी राशि में टिकट बेचने के बाद हमने अधिक लोगों के स्टेडियम में आने की उम्मीद की थी।’
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज श्रृंखला के लिए काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पीसीबी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि को सुधारने में लगा हुआ है और इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।