फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs WI 2nd ODI: Babar Azam creates world record despite missing century in Pakistan vs West Indies 2nd ODI

PAK vs WI: जो सचिन-पोंटिंग करियर में न कर सके, वह बाबर आजम ने कर दिखाया, दूसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Sat, 11 Jun 2022 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुुल्तान Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 11 Jun 2022 04:05 PM IST
सार

बाबर ने लगातार नौवीं बार अंतरराष्ट्रीय मैचों में 50 प्लस का स्कोर बनाया, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन
PAK vs WI 2nd ODI: Babar Azam creates world record despite missing century in Pakistan vs West Indies 2nd ODI
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने विंडीज को 120 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने कप्तान बाबर आजम के 77 रन की बदौलत 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 275 रन बनाए। जवाब में विंडीज की टीम 155 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

 

कप्तान बाबर इस मैच में शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग समेत तमाम बल्लेबाज अपने पूरे करियर में नहीं हासिल कर पाए। बाबर ने लगातार नौवीं बार अंतरराष्ट्रीय मैचों (तीनों फॉर्मेट मिलाकर) में 50 प्लस का स्कोर बनाया, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले किसी भी बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार नौ बार पचास प्लस का स्कोर नहीं बनाया है। शानदार फॉर्म में चल रहे बाबर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से ही फॉर्म में चल रहे हैं और पिछली नौ पारियों में वह 840 रन बना चुके हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 196 रन, तीसरे टेस्ट की दो पारियों में 67 और 55 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 57 रन, दूसरे वनडे में 114 रन और तीसरे वनडे में नाबाद 105 रन शामिल है।

बाबर आजम की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछली नौ पारियां
रन खिलाफ मैच
196 ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट
67 ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट (पहली पारी)
55 ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट (दूसरी पारी)
57 ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे
114 ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे
105 ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे
66 ऑस्ट्रेलिया पहला टी-20
103 वेस्टइंडीज पहला वनडे
77 वेस्टइंडीज दूसरा वनडे
विज्ञापन

इसके बाद बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही एकमात्र वनडे में 66 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले वनडे में 103 रन और इस वनडे में 77 रन की पारी खेली। बाबर ने इससे पहले पिछले मैच में 103 रन की पारी खेलकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने बतौर कप्तान सबसे तेज हजार रन पूरे किए। उन्होंने बतौर कप्तान 13 पारियों में हजार रन पूरे किए, जबकि विराट ने 17 पारियों में ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed