{"_id":"617803b5d3ece845a45c51da","slug":"pak-vs-nz-danish-kaneria-predicts-pakistan-will-register-another-big-win-by-defeating-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pak vs NZ: दानिश कनेरिया ने की भविष्यवाणी, न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान दर्ज करेगा एक और बड़ी जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pak vs NZ: दानिश कनेरिया ने की भविष्यवाणी, न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान दर्ज करेगा एक और बड़ी जीत
Tue, 26 Oct 2021 07:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:04 PM IST
सार
भारत के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तानी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। वहीं, कीवी (न्यूजीलैंड) अपने अभियान का आगाज कर रही है।
विज्ञापन
दानिश कनेरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि सुपर-12 के मैच में पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हराकर बड़ी जीत दर्ज करेगा।
भारत के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तानी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। वहीं, कीवी (न्यूजीलैंड) अपने अभियान का आगाज करेगी। न्यूजीलैंड दो अभ्यास मैच गंवाने के बाद जीत हासिल करने की फिराक में होगी। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू (Koo) पर कहा है कि पाकिस्तान अपनी जीत का परचम फिर से लहराएगा न्यूजीलैंड को पवेलियन का रास्ता देखना होगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अकुल 24 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस दौरान पाकिस्तानी टीम का पलड़ा भारी रहा। पाकिस्तान ने 14 मैचों में जीत हासिल की, जबकि कीवी टीम ने 10 बार जीत हासिल किया। पाकिस्तान ने पहली पारी में नौ बार पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है।
दोनों टीमों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सात टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें पाकिस्तान ने छह बार जीत का स्वाद चखा। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में अब तक पांच बार आमना-सामना हुआ है और पाकिस्तान को तीन बार सफलता मिली।