फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pak vs NZ: Danish Kaneria predicts, Pakistan will register another big win by defeating New Zealand

Pak vs NZ: दानिश कनेरिया ने की भविष्यवाणी, न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान दर्ज करेगा एक और बड़ी जीत

Tue, 26 Oct 2021 07:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Oct 2021 07:04 PM IST
सार

भारत के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तानी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। वहीं, कीवी (न्यूजीलैंड) अपने अभियान का आगाज कर रही है।

विज्ञापन
Pak vs NZ: Danish Kaneria predicts, Pakistan will register another big win by defeating New Zealand
दानिश कनेरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि सुपर-12 के मैच में पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हराकर बड़ी जीत दर्ज करेगा। 
विज्ञापन


भारत के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तानी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। वहीं, कीवी (न्यूजीलैंड) अपने अभियान का आगाज करेगी। न्यूजीलैंड दो अभ्यास मैच गंवाने के बाद जीत हासिल करने की फिराक में होगी। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू (Koo) पर कहा है कि पाकिस्तान अपनी जीत का परचम फिर से लहराएगा न्यूजीलैंड को पवेलियन का रास्ता देखना होगा।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अकुल 24 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस दौरान पाकिस्तानी टीम का पलड़ा भारी रहा। पाकिस्तान ने 14 मैचों में जीत हासिल की, जबकि कीवी टीम ने 10 बार जीत हासिल किया। पाकिस्तान ने पहली पारी में नौ बार पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है। 

दोनों टीमों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सात टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें पाकिस्तान ने छह बार जीत का स्वाद चखा। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में अब तक पांच बार आमना-सामना हुआ है और पाकिस्तान को तीन बार सफलता मिली।








 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed