फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pak vs eng second test scorecard ben duckett scores century sajid khan took four wickets know day 2 score

PAK vs ENG: मुल्तान टेस्ट में बेन डकेट का शतक, साजिद ने चटकाए चार विकेट, दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड 239/6

Wed, 16 Oct 2024 06:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 16 Oct 2024 06:58 PM IST
सार

बेन डकेट ने 129 गेंदों में शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने 14 चौकों की मदद से 114 रनों की पारी खेली। फिलहाल जेमी स्मिथ 12* और ब्रायडन कार्स दो* रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। पाकिस्तान के लिए साजिद खान ने चार और नोमान अली ने दो विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
pak vs eng second test scorecard ben duckett scores century sajid khan took four wickets know day 2 score
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : @TheRealPCB

विस्तार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 127 रन पीछे है। पाकिस्तान ने पहली पारी में कामरान गुलाम की शतकीय पारी की बदौलत 366 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में छह विकेट पर 239 रन बना लिए हैं। बेन डकेट ने 129 गेंदों में शानदार शतक जड़ा है। उन्होंने 14 चौकों की मदद से 114 रनों की पारी खेली। फिलहाल जेमी स्मिथ 12* और ब्रायडन कार्स दो* रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। पाकिस्तान के लिए साजिद खान ने चार और नोमान अली ने दो विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

डकेट ने अपने करियर का चौथा शतक लगाया। उनके अलावा पिछले टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले रूट पहली पारी में सिर्फ 34 रन बनाए। वहीं, ब्रूक भी नौ रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। कप्तान स्टोक्स एक रन बनाकर आउट हुए। मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने वाली पाकिस्तान ने दूसरे दिन की शुरुआत 259/5 के स्कोर से की थी। कामरान गुलाम ने 224 गेंदों पर 118 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे सईम अयूब ने 77 रन बनाए। रिजवान ने 41, सलमान ने 31, आमेर ने 37 और नोमान ने 32 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जैक लीच ने चार, ब्रायडन कार्स ने तीन, मैथ्यू पॉट्स ने दो और शोएब बशीर ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed