{"_id":"636e5bad5774e3195c417006","slug":"pak-vs-eng-final-shaheen-afridi-challenges-england-batsmen-says-scoring-runs-against-me-will-not-be-easy","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs ENG Final: शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को दी चुनौती, कहा- मेरे खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs ENG Final: शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को दी चुनौती, कहा- मेरे खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होगा
Fri, 11 Nov 2022 07:56 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:56 PM IST
सार
अफरीदी ने भारत के खिलाफ 34 और जिम्बाब्वे के खिलाफ 29 रन दिए थे। इसके बाद उनकी आलोचना होने लगी थी। लोग उनकी फिटनेस पर सवाल उठाने लगे थे। अफरीदी ने फिर शानदार वापसी करते हुए आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार (13 नवंबर) को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने भारत को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई है। मैच से पहले पाकिस्तान के खतरनाक गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने इंग्लिश बल्लेबाजों को चुनौती दी है।
अफरीदी ने मैच से दो दिन पूर्व कहा है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए उनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होगा। अफरीदी ने चोट के बाद वापसी की है। उनके लिए शुरुआती दो मैच अच्छे नहीं रहे थे। अफरीदी ने भारत के खिलाफ 34 और जिम्बाब्वे के खिलाफ 29 रन दिए थे। इसके बाद उनकी आलोचना होने लगी थी। लोग उनकी फिटनेस पर सवाल उठाने लगे थे। अफरीदी ने फिर शानदार वापसी करते हुए आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।
ये भी पढ़ें: India T20 Team: क्या रोहित की जगह टी20 में कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या? खतरे में इन खिलाड़ियों का भविष्य
विज्ञापन
उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ एक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन, बांग्लादेश के खिलाफ चार और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो विकेट लिए। पिछले चार मुकाबलों में 10 विकेट लेकर अफरीदी ने टी20 वर्ल्ड कप में सनसनी मचा दी। उनकी टीम एक समय बाहर होने वाली थी, लेकिन नीदरलैंड ने जब अफ्रीकी टीम को हराया तब पाकिस्तान को जीवनदान मिल गया। उसने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और फिर न्यूजीलैंड को पीटकर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।
ये भी पढ़ें: T20 WC: कोहली और सूर्यकुमार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए नामित, अलग-अलग टीमों के नौ खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट
पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम मेलबर्न में 30 साल बाद किसी विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी। पिछली बार 1992 में पाकिस्तान ने इमरान खान की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर विश्व कप अपने नाम किया था। इंग्लैंड की टीम उस हार का बदला लेने के लिए मेलबर्न में उतरेगी।