फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs ENG: After 44 months, Pakistan won Test at home, defeated England by 152 runs in second Multan Test

PAK vs ENG: 44 महीने बाद पाकिस्तान ने अपने घर में जीता टेस्ट, इंग्लैंड को दूसरे मुकाबले में 152 रन से हराया

Fri, 18 Oct 2024 12:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 18 Oct 2024 12:23 PM IST
सार

इस टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए गए स्पिनर नोमान अली ने दूसरी पारी में आठ विकेट झटके। उन्होंने मैच में कुल 11 विकेट लिए और अपनी उपयोगिता साबित की। 

विज्ञापन
PAK vs ENG: After 44 months, Pakistan won Test at home, defeated England by 152 runs in second Multan Test
पाकिस्तान की टीम - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान ने मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 152 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 366 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 291 रन पर सिमट गई थी। पाकिस्तान ने 75 रन की बढ़त हासिल की थी। पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 221 रन बनाए और 296 रन की बढ़त हासिल की। 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की दूसरी पारी 144 रन पर सिमट गई। इस टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए गए स्पिनर नोमान अली ने दूसरी पारी में आठ विकेट झटके। उन्होंने मैच में कुल 11 विकेट लिए और अपनी उपयोगिता साबित की। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर हो गई है। तीसरा और निर्णायक टेस्ट मुकाबला 24 अक्तूबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा।
विज्ञापन

44 महीने बाद अपने घर में जीता टेस्ट

PAK vs ENG: After 44 months, Pakistan won Test at home, defeated England by 152 runs in second Multan Test
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB
पाकिस्तान की टीम 44 महीने बाद अपने घर में कोई टेस्ट मैच जीती है। उसने अपने घर में पिछला टेस्ट फरवरी 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी में जीता था। तब पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 95 रन से हराया था। इसके बाद टीम ने 12 टेस्ट खेले हैं। इसमें से पाकिस्तान टीम को एक में जीत मिली है। चार टेस्ट ड्ऱॉ रहे और सात में पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम ने इस टेस्ट के लिए कड़े फैसले लिए थे

PAK vs ENG: After 44 months, Pakistan won Test at home, defeated England by 152 runs in second Multan Test
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB
पाकिस्तान की टीम ने इस टेस्ट के लिए कड़े फैसले लेते हुए कई बड़े बदलाव किए थे। इनमें बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बाहर बैठाना शामिल था। इसका फायदा टीम को हुआ और नए खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की जबरदस्त वापसी में मदद की है। बाबर की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर आए कामरान गुलाम ने पहली पारी में शतक जमाया तो स्पिनर साजिद खान ने इंग्लैंड को पहली पारी में सात झटके दिए। दूसरी पारी में नोमान अली की स्पिन गेंदों का कहर बरपा और उन्होंने आठ विकेट लिए। 
विज्ञापन

इंग्लैंड की दूसरी पारी

297 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 144 रन पर सिमट गई। जैक क्राउली तीन रन, ओली पोप 22 रन, जो रूट 18 रन, हैरी ब्रूक 16 रन, कप्तान बेन स्टोक्स 37 रन, जेमी स्मिथ छह रन, ब्राइडन कार्स 27 रन और जैक लीच एक रन बनाकर आउट हुए। बेन डकेट और शोएब बशीर तो खाता भी नहीं खोल सके। पाकिस्तान के लिए इस पारी में सिर्फ दो स्पिनरों ने गेंदबाजी की। साजिद ने दो विकेट लिए और नोमान को आठ विकेट मिला। 

पाकिस्तान की दूसरी पारी

PAK vs ENG: After 44 months, Pakistan won Test at home, defeated England by 152 runs in second Multan Test
शान मसूद और कोच जेसन गिलेस्पी - फोटो : PCB
इससे पहले पाकिस्तान की दूसरी पारी 221 रन पर समाप्त हुई थी। अब्दुल्लाह शफीक ने चार रन, सैम अयूब ने 22 रन, शान मसूद ने 11 रन, कामरान गुलाम ने 26 रन, सउद शकील ने 31 रन और मोहम्मद रिजवान ने 23 रन की पारी खेली थी। अगा सलमान ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए थे। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्के लगाया था। आमिर जमाल एक रन, नोमान अली एक रन और साजिद खान 22 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने चार विकेट और जैक लीच तीन विकेट लिए। वहीं, ब्राइडन कार्स को दो विकेट मिले। मैथ्यू पॉट्स ने एक विकेट मिला।

इंग्लैंड की पहली पारी

PAK vs ENG: After 44 months, Pakistan won Test at home, defeated England by 152 runs in second Multan Test
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB
इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 291 रन बनाए थे। बेन डकेट ने 114 रन की पारी खेली थी। वहीं, जैक क्राउली 27 रन, पोप 29 रन, रूट 34 रन, ब्रूक नौ रन और स्टोक्स एक रन बनाकर आउट हुए थे। जेमी स्मिथ ने 21 रन और कार्स ने चार रन बनाए थे। पॉट्स छह रन और बशीर नौ रन बनाकर आउट हुए थे। लीड 25 रन बनाकर नाबाद रहे थे। पाकिस्तान की ओर से 31 साल के साजिद ने सात विकेट लिए, जबकि नोमान को तीन विकेट मिले थे। 

पाकिस्तान की पहली पारी

PAK vs ENG: After 44 months, Pakistan won Test at home, defeated England by 152 runs in second Multan Test
साजिद खान और नोमान अली - फोटो : PCB
पाकिस्तान ने पहली पारी में 366 रन बनाए थे। शफीक सात और कप्तान मसूद तीन रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए थे। इसके बाद सैम अयूब और कामरान गुलाम ने तीसरे विकेट के लिए 149 रन की साझेदारी निभाई थी। अयूब 77 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डेब्यूटांट गुलाम ने 224 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 118 रन की पारी खेली। शकील चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, रिजवान ने 41 रन, सलमान ने 31 रन और आमिर जमाल ने 37 रन बनाए। साजिद दो रन और नोमान 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने चार और ब्राइडन कार्स ने तीन विकेट लिए थे। मैथ्यू पॉट्स को दो विकेट मिले, जबकि बशीर ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed