{"_id":"66c606f65690bf5c620261f3","slug":"pak-vs-ban-1st-test-day-1-after-a-bad-start-ayub-and-shakeel-revived-pakistan-babar-azam-got-out-on-zero-2024-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs BAN: खराब शुरुआत के बाद अयूब और शकील ने पाकिस्तान को उबारा, बाबर आजम सस्ते में आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs BAN: खराब शुरुआत के बाद अयूब और शकील ने पाकिस्तान को उबारा, बाबर आजम सस्ते में आउट
Wed, 21 Aug 2024 08:55 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 21 Aug 2024 08:55 PM IST
सार
बारिश के कारण टॉस में साढ़े चार घंटे की देरी हुई थी। बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और जल्द ही पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 16 रन कर दिया। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अयूब (56) और उप कप्तान शकील (नाबाद 57) ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए 98 रन की तेज साझेदारी करके पारी को संभाला।
विज्ञापन
सैम अयूब-सऊद शकील
- फोटो : @TheRealPCB
विस्तार
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को रावलपिंडी में शुरू हुआ। पहले दिन मेहमानों ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। घर में खेल रही टीम को संघर्ष करते देखा गया। कप्तान बाबर आजम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हालांकि, सऊद शकील और सैम अयूब ने टीम को संकट से उबारा। दोनों के अर्धशतकों की बदौलत पाकिस्तान ने पहले दिन स्टंप्स तक 158/4 का स्कोर बना लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
शकील और अयूब ने संभाला मोर्चा
सुबह बारिश के कारण टॉस में साढ़े चार घंटे की देरी हुई थी। बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और जल्द ही पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 16 रन कर दिया। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अयूब (56) और उप कप्तान शकील (नाबाद 57) ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए 98 रन की तेज साझेदारी करके पारी को संभाला। तेज गेंदबाज हसन महमूद (33 रन पर दो विकेट) ने अयूब को तीसरी स्लिप में कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। अयूब ने 98 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का मारा।

शफीक दो रन बनाकर आउट हुए
दिन का खेल खत्म होने पर विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 24 रन बनाकर शकील का साथ निभा रहे थे। इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान नाजमुल हसन शांतो ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया। हसन ने अब्दुल शफीक (02) को चौथे ही ओवर में पवेलियन भेजा जिनका जाकिर हसन ने शानदार कैच लपका।

बिना खाता खोले पवेलियन लौटे बाबर
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद (06) विवादास्पद फैसले का शिकार हुए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम (30 रन पर दो विकेट) की गेंद पर मैदानी अंपायर ने उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट नहीं दिया लेकिन डीआरएस लेने पर टीवी अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। बाबर आजम भी इसके बाद शोरीफुल की गेंद लेग साइड पर फ्लिक करने की कोशिश में विकेटकीपर लिट्टन दास के हाथों लपके गए। वह खाता भी नहीं खोल पाए।