फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AUS Pakistan Cricket Board in trouble after Peshawar mosque bomb blast will Australia cancel tour

PAK vs AUS: पेशावर में बम धमाके के बाद मुश्किल में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, क्या ऑस्ट्रेलिया रद्द करेगा दौरा?

Fri, 04 Mar 2022 11:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 04 Mar 2022 11:12 PM IST
सार

एक तरफ, तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में शुरू हुआ तो दूसरी ओर, पेशावर में आत्मघाती बम विस्फोटों ने सबको चिंतित कर दिया। ऐसी खबरें आने लगी हैं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान से वापस अपने देश जा सकती है।

विज्ञापन
PAK vs AUS Pakistan Cricket Board in trouble after Peshawar mosque bomb blast will Australia cancel tour
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में क्रिकेट का आयोजन आसान नहीं है। क्रिकेट पर आतंक का साया लंबे समय तक रहा है। इस कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने यहां बड़ी टीमों को बुलाने में लंबे समय तक नाकाम रहा है। काफी जद्दोजहद के बाद ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम इस बार वहां गई है। एक तरफ, तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में शुरू हुआ तो दूसरी ओर, पेशावर में आत्मघाती बम विस्फोटों ने सबको चिंतित कर दिया।
विज्ञापन


ऐसी खबरें आने लगी थीं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान से वापस अपने देश जा सकती है, लेकिन ऐसा फिलहाल होता हुआ प्रतीत नहीं हो रहा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘‘क्रिकेट आस्ट्रेलिया लगातार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, उनके उच्चायोग और संबंधित सुरक्षाकर्मियों के संपर्क में है। इस ऐतिहासिक दौरे को कोई खतरा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया टीम को उच्च स्तरीय सुरक्षा दी जाएगी।’’
विज्ञापन


आस्ट्रेलियाई मीडिया ने भी कहा कि टीम अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। वे लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम रावलपिंडी के बाद दूसरा टेस्ट लाहौर और तीसरा टेस्ट कराची में खेलेगी। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी वापस रावलपिंडी आएंगे। वहां सीमित ओवरों की सीरीज खेली जाएगी। पेशावर में टीम कोई मैच नहीं खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम के सुरक्षा अधिकारियों के साथ निकटता से काम करने वाले एक अन्य सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान ने श्रीलंका की टीम पर 2009 के आतंकवादी हमले से अच्छी सीख ली है। उस हमले के बाद आईसीसी ने 2011 विश्व कप के मैच पाकिस्तान से स्थानांतरित कर दिए थे। इसके अलावा शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टीमों ने भी सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान के दौरे पर जाने से इनकार कर दिया था।


पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय टीमों और टेस्ट मैचों की वापसी का सिलसिला 2019-20 में शुरू हुआ। श्रीलंका और बांग्लादेश ने पाकिस्तान में टेस्ट मैच खेले। दक्षिण अफ्रीका ने भी 2021 की शुरुआत में टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था, ऑस्ट्रेलिया 2009 के बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाला पहला बड़ा देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed