फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AUS: Pakistan and Australia announce their playing 11 for 1st Test, two players will debut Travis Head

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग-11 का एलान, दो खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

Wed, 13 Dec 2023 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Dec 2023 02:11 PM IST
सार

पहले टेस्ट के लिए टीम का एलान करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट ने लिखा- आमिर जमाल और खुर्रम शहजाद टेस्ट डेब्यू करते दिखेंगे। पाकिस्तान का एक दिन पहले ही प्लेइंग-11 का एलान करना रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन
PAK vs AUS: Pakistan and Australia announce their playing 11 for 1st Test, two players will debut Travis Head
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच गुरुवार से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। शान मसूद के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम पहली बार टेस्ट खेलने उतरेगी। हाल ही में बाबर आजम ने तीनों प्रारूप की कप्तानी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद मसूद टेस्ट कप्तान नियुक्त किए गए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में दो पाकिस्तानी खिलाड़ी डेब्यू करते दिखेंगे।
विज्ञापन

पहले टेस्ट के लिए टीम का एलान करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट ने लिखा- आमिर जमाल और खुर्रम शहजाद टेस्ट डेब्यू करते दिखेंगे। पाकिस्तान का एक दिन पहले ही प्लेइंग-11 का एलान करना रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी प्लेइंग-11 की घोषणा की थी। टीम की कमान पैट कमिंस संभाल रहे हैं। वहीं, प्लेइंग-11 में भी दो-दो उपकप्तान बनाए गए हैं। स्टीव स्मिथ के साथ ट्रेविस हेड को भी उपकप्तान नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर जमाल और खुर्रम शहजाद दोनों ही तेज गेंदबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। पाकिस्तान की प्लेइंग-11 के मुताबिक, इमाम उल हक और अब्दुल्ला शफीक ओपनिंग करते दिखेंगे। वहीं, तीसरे नंबर पर शान मसूद, चौथे नंबर पर बाबर आजम, पांचवें नंबर पर सऊद शकील और विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सरफराज अहमद खेलते दिखेंगे। स्पिनर्स की भूमिका शकील के अलावा ऑलराउंडर सलमान अली आगा निभाते दिखेंगे। टीम में चार तेज गेंदबाज हैं। ऑलराउंडर फहीम अशरफ के अलावा शाहीन अफरीदी, आमिर जमाल और खुर्रम शहजाद तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग-11 में वॉर्नर और ख्वाजा को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है। तीसरे नंबर पर मार्नस लाबुशेन, चौथे नंबर पर स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी करते दिखेंगे। पांचवें नंबर पर ट्रेविस हेड खेलते दिखेंगे। मिलेच मार्श, एलेक्स कैरी भी प्लेइंग-11 में हैं। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और हेजलवुड तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। नाथन लियोन बतौर स्पेशलिस्ट स्पिनर्स खेलते दिखेंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

पाकिस्तान: इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, साउद शकील, सरफराज खान, सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed