{"_id":"62275ebf8751f7489065c6f2","slug":"pak-vs-aus-imam-ul-haq-century-in-both-innings-as-1st-test-between-pakistan-and-australia-ends-with-a-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs AUS: इमाम-उल-हक का दोनों पारियों में शतक, ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ रावलपिंडी टेस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs AUS: इमाम-उल-हक का दोनों पारियों में शतक, ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ रावलपिंडी टेस्ट
Tue, 08 Mar 2022 07:18 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 08 Mar 2022 07:18 PM IST
सार
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रावलपिंडी में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। पांच दिनों तक चले मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक़ ने दोनों पारियों में शतक लगाए तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सिर्फ चार विकेट ही ले पाए।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रावलपिंडी में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। पांच दिनों तक चले मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक़ ने दोनों पारियों में शतक लगाए तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सिर्फ चार विकेट ही ले पाए।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना के फैसला किया और पहली पारी में 476 रन बनाकर घोषित की। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 459 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी में आखिरी दिन बिना कोई विकेट गंवाए 252 रन बनाए और 269 रन की कुल बढ़त हासिल की। लेकिन अंत में दोनों टीमों की सहमति के बाद मैच को निर्धारित समय से एक घंटे पहले खत्म किया गया।
विज्ञापन
इमाम ने नवंबर 2019 के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए पहली पारी में 157 रन बनाए और फिर दूसरी पारी में 111 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने सलामी जोड़ीदार अब्दुल्ला शफीक के साथ मिलकर रिकॉर्ड बनाया। शफीक और इमाम पाकिस्तान की पहली सलामी जोड़ी बन गई है जिसने आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतकीय साझेदारी निभाई। इन दोनों ने पाकिस्तान की पहली पारी में 105 रन की भागीदारी की थी। दूसरी पारी की उनकी साझेदारी पाकिस्तान की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नया रिकार्ड है। उन्होंने खालिद इबादुल्ला और अब्दुल कादिर के बीच 1964 में कराची में बने 249 रन के रिकार्ड को तोड़ा। शफीक ने भी दूसरी पारी में नाबाद 136 रन बनाए और टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया।
विज्ञापन
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत में सुबह अपनी पहली पारी सात विकेट पर 449 रन से आगे बढ़ाई और पहले घंटे में ही उसकी टीम 459 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह से पाकिस्तान ने पहली पारी में 17 रन की बढ़त बनाई। पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर नोमान अली ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 107 रन देकर छह विकेट लिए। अपना आठवां टेस्ट खेल रहे 35 वर्ष के नोमान ने आखिरी तीन में से दो विकेट लिए।
इनके अलावा पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली ने पहली पारी में 185 रन बनाए तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा (97), मार्नस लाबूशेन (90), स्टीव स्मिथ (78) और डेविड वॉर्नर (68) ने अर्धशतक लगाए।