{"_id":"622af5f33493a1602244568f","slug":"pak-vs-aus-1st-test-rawalpindi-pitch-rated-below-average-by-match-referee-ranjan-madugalle-australia-vs-pakistan-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs AUS, 1st Test: रावलपिंडी की पिच पर गिरी आईसीसी की गाज, औसत से भी नीचे बताया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs AUS, 1st Test: रावलपिंडी की पिच पर गिरी आईसीसी की गाज, औसत से भी नीचे बताया
Fri, 11 Mar 2022 12:40 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:40 PM IST
सार
पहले टेस्ट में बल्लेबाजों का दबदबा रहा था। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज इस मैदान पर दोनों पारियों को मिलाकर पाकिस्तान के सिर्फ चार विकेट चटका पाए थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया रावलपिंडी टेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रावलपिंडी में हाल ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था। यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने रावलपिंडी के पिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच को औसत से कम आंका है।
पहले टेस्ट में बल्लेबाजों का दबदबा रहा था। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज इस मैदान पर दोनों पारियों को मिलाकर पाकिस्तान के सिर्फ चार विकेट चटका पाए थे। पाकिस्तान ने पहली पारी चार विकेट पर 476 रन बनाकर घोषित कर दी थी, जबकि दूसरी पारी में टीम ने बिना किसी नुकसान के 252 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी इकलौती पारी में 459 रन बनाए थे।
आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी के रंजन मदुगले इस पिच को औसम से भी नीचे बताया है। इसके साथ ही उन्होंने रावलपिंडी की पिच को आईसीसी पिच एंड आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रोसेस के तहत एक 'डिमेरिट प्वाइंट' दिया है।
विज्ञापन
मदुगले ने आईसीसी की ओर से जारी बयान को लेकर कहा- पिच का व्यवहार पांच दिन के अंदर शायद ही कभी बदला। इसमें उछाल थोड़ा कम होने के अलावा कोई और बदलाव नहीं देखा गया। पिच में तेज गेंदबाजों के लिये बहुत अधिक गति और उछाल नहीं थी और न ही मैच के आगे बढ़ने पर स्पिनरों को मदद मिली।
मदुगले ने कहा- आईसीसी के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए मैं इस पिच को औसत से कमतर मानता हूं। मदुगले की रिपोर्ट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भेज दी गई है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट कराची के नेशनल स्टेडियम में 12 मार्च से खेला जाएगा।